Amit Shah Uttrakhand Visit, (द भारत ख़बर), देहरादून: उतराखंड की धामी सरकार के चार वर्ष पूरे हुए हैं और इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज देहरादून पहुंचे और कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का नाम ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ रखा गया था। गृहमंत्री ने पहले 1100 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। साथ ही अमित शाह हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बोला हमला
गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। इसके अलावा उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच पुलिस आरक्षियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेवा मिशन के तहत उन्हें सम्मान दिया गया। गृह मंत्री का इस अवसर पर नई नियुक्ति पाने वाले 2000 पुलिस कर्मचारियों ने स्वागत किया। अमित शाह ने इस मौके पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए शरणार्थियों जसपाल परमार, हसेरी बाई, शैलेष और दुर्गा लाली राजपूत को नागरिकता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
समाजवार्दी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को दबाया
अमित शाह ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया उनमें 312.31 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट्स हैं जिनका नींव पत्थर रखा गया और 115.09 करोड़ के 32 प्रोजेक्ट्स ऐसे हैं जिनका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, एक समय था जब उत्तराखंड अपनी पहचान व अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा था। प्रदेश की संस्कृति को बचाने के लिए राज्य के युवाओं ने लड़ाई लड़ी। समाजवार्दी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को दबाया। केंद्रीय गृह मंत्री ने घुसपैठियों को लेकर राहुल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो देश का नागरिक नहीं, उसे हर हालत में बाहर किया जाएगा।
लगाई गई है राज्यस्तरीय प्रदर्शनी
प्रदेश की धामी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई है, जिसमें सरकार द्वारा लिए गए सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून, समान नागरिक संहिता, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन और अग्निवीरों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण जैसे फैसलों की झलक दिखाई गई है।
ये भी पढ़ें : Amit Shah Bihar Visit : गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज

