Close Menu
    What's Hot

    डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी

    March 10, 2026

    अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

    March 9, 2026

    हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026

      प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका सीजेआई ने खारिज की, पूछा, आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या

      March 9, 2026

      Excise Policy Case में हाई कोर्ट सख्त, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 को नोटिस

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा
    Breaking News

    अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Budget Session Phase 2: अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा
    Budget Session Phase 2: अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

    सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
    Budget Session Phase 2, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर जमकर हंगामा किया। विपक्ष जंग के बाद पश्चिम एशिया में बने हालातों का भारत पर असर पर चर्चा की मांग करता रहा। सरकार ने कहा कि विपक्ष स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाई है, हम इस पर चर्चा करने पर तैयार हैं, विपक्ष चर्चा करे, लेकिन विपक्ष दूसरा मोशन ले आया है, जिसका विदेश मंत्री ने बहुत अच्छे से जबाव दिया है। इसके बाद सदन मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित किया गया। वहीं, आज विदेश मंत्री ने पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है।

    विपक्ष ने राज्यसभा से वॉक आउट किया

    राज्यसभा में जब जयशंकर संबोधन दे रहे थे तब विपक्ष ने राज्यसभा का वॉक आउट किया। लोकसभा में उनके संबोधन के दौरान विपक्ष ने वी वॉन्ट डिस्कशन के नारे लगाए, खबू हंगामा किया। चेयर के बार-बार बोलने पर भी विपक्षी सांसद शांत नहीं हुए थे।

    वेस्ट एशिया में स्थिरता बनाए रखना हमारी भी जिम्मेदारी

    विदेश मंत्री ने कहा, मौजूदा संघर्ष भारत के लिए भी चिंता की बात है। हम पड़ोसी हैं, और वेस्ट एशिया में स्थिरता बनाए रखना हमारी भी जिम्मेदारी है। खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। ईरान में भी, कुछ हजार भारतीय पढ़ाई या नौकरी के लिए हैं। यह इलाका हमारी एनर्जी सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है और इसमें तेल और गैस के कई जरूरी सप्लायर शामिल हैं। सप्लाई चेन में रुकावटें और अस्थिरता गंभीर मुद्दे हैं।

    भारतीयों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही

    उन्होंने कहा, हमने दो भारतीय नाविकों (मर्चेंट शिपिंग) को खो दिया है, और एक अभी भी लापता है। मुंबई के शिपिंग डायरेक्टरेट जनरल ने 14 जनवरी को भारतीय नाविकों से कहा था कि वे एम्बेसी की एडवाइजरी मानें और किनारे पर बेवजह आने-जाने से बचें। वेस्ट एशिया से हमारे लोगों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

    67,000 नागरिक इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके

    विदेश मंत्री ने कहा, 8 मार्च तक हमारे लगभग 67,000 नागरिक इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके हैं। संबंधित मंत्रालय जवाब देने के लिए कोआॅर्डिनेट कर रहे हैं। लड़ाई लगातार बढ़ रही है। इलाके में सुरक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है। असल में, लड़ाई दूसरे देशों में भी फैल गई है। इससे तबाही और मौतें बढ़ रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा
    Next Article डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026

      प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका सीजेआई ने खारिज की, पूछा, आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या

      March 9, 2026

      Excise Policy Case में हाई कोर्ट सख्त, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 को नोटिस

      March 9, 2026

      ईरान के जहाज को भारत ने दी पनाह, राज्यसभा में जयशंकर का बड़ा खुलासा

      March 9, 2026

      मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी

      By परवेश चौहानMarch 10, 2026

      Rupee Falls Continue : डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी सोमवार को 53 पैसे…

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

      March 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.