Close Menu
    What's Hot

    Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

    April 28, 2026

    8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानें वजह

    April 28, 2026

    समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आई, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      April 28, 2026

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया, मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- पंजाब की प्रगति और विकास उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा
    पंजाब

    विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया, मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- पंजाब की प्रगति और विकास उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के विकास एजेंडे की रूपरेखा पेश की और सदन से वॉकआउट करने वाले कांग्रेस सदस्यों की आलोचना करते हुए कहा कि वे इसलिए चले गए क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा की गई राज्य की प्रगति और विकास उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

    युवा सशक्तिकरण और रोजगार पर पंजाब सरकार द्वारा दिया जा रहा विशेष ध्यान बताते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत 30,000 सरकारी नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी करके एक मजबूत संदेश के साथ की थी। उन्होंने कहा, ‘अब तक राज्य सरकार ने पंजाब के युवाओं को 63,000 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। इस ऐतिहासिक पहल ने युवा पीढ़ी का भरोसा राज्य सरकार में और मजबूत किया है और इससे युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर भी रोक लगी है।’

    कौशल विकास के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके अलावा कौशल विकास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) की क्षमता में 20,000 सीटों का विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब की 35,000 आई.टी.आई. सीटों में से कई खाली रह जाती थीं।

    नशों के पूर्ण उन्मूलन के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सत्ताधारी पार्टियां पंजाब में नशों की लत को रोकने में पूरी तरह असफल रहीं। उन्होंने सदन को याद दिलाया कि बदनाम शब्द ‘चिट्टा’ अकाली-भाजपा गठबंधन के कार्यकाल के दौरान पंजाब के माथे पर मढ़ा गया था। उन्होंने कहा, ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 की विधानसभा चुनावों के दौरान पवित्र गुटका साहिब हाथ में पकड़कर शपथ ली थी, लेकिन अपने शासनकाल में नशों को रोकने में वे भी पूरी तरह असफल रहे।’

    ‘आप’ सरकार द्वारा नशों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘इसके बिल्कुल उलट, ‘आप’ सरकार अपनी ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के द्वारा राज्य से नशों के धंधे को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रयास कर रही है।’

    सामाजिक न्याय और समानता के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्ष के नेता के रूप में अपने समय को याद किया और कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी वकीलों की भर्ती के दौरान अनुसूचित जाति आरक्षण की उनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘आज, ‘आप’ सरकार के अधीन, यह आरक्षण आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है, जिसके नतीजे के रूप में समाज के कमजोर वर्गों से संबंधित 58 वकीलों की सफलतापूर्वक भर्ती की गई है।’

    कृषि क्षेत्र में भगवंत मान सरकार के सिंचाई बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘आप सरकार ने हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि के लिए नहर के पानी से सिंचाई सुनिश्चित की है, जो सिंचाई के लिए नहर के पानी से दशकों से वंचित थी।’

    अपने संबोधन के समापन में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मौजूदा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ऐसी एकमात्र सरकार के रूप में डटी हुई है, जिसने पंजाब के लोगों से किए वादों और सभी गारंटियों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article90s की इस एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्मी दुनिया, बन गईं बौद्ध भिक्षुणी
    Next Article कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का देश में नहीं होगा असर : सीतारमण
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मान सरकार एम्फीबियस मशीनों की खरीद

      April 28, 2026

      जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP नेताओं ने फैसले का पुरजोर समर्थन किया

      April 28, 2026

      ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के सकारात्मक परिणाम आने लगे सामने; सजा दर 64% से बढ़कर 84%

      April 27, 2026

      पंजाब में बड़े पैमाने पर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सांसदों की घरों की दीवारों पर लिखा गया ‘गद्दार’

      April 27, 2026

      CM मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए

      April 27, 2026

      जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा : दीपक बाली

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      By अंकित कुमारApril 28, 2026

      Narendra Modi Visit Varanasi: महिला नारी वंदन सम्मेलन में हिस्सा लेने काशी पहुंचे पीएम मोदी…

      8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानें वजह

      April 28, 2026

      समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आई, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.