रामलीला में बन चुका है रावण
Shahbaz Khan, (द भारत ख़बर), मुंबई: इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे भी आए जिन्होंने नेगेटिव रोल्स प्ले कर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। इन्हीं में से एक नाम शाहबाज खान का भी है। शाहबाज खान ने टीवी सीरियल्स में लीड रोल भी किए हैं बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों में वे विलेन के तौर पर नजर आए हैं। एक्टर 10 मार्च 2026 को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। खास बात ये है कि भले ही एक्टर ने अभिनय की राह चुनी लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि उन्हें कला विरासत में मिली। उनके पिता महान संगीतकार थे और उन्हें इंदौर खराने का फाउंडर भी माना जाता है। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
चंद्रकांता में लीड रोल प्ले किया
वहीं शाहबाज खान ने इंडस्ट्री में अपनी अलग राह बनाई और अभिनय में अपना मुकाम बनाया। एक्टर ने टीवी और फिल्मों में कई सारे अहम रोल प्ले किए। उन्होंने टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरूआत की थी और वे संजय खान के हिट शो द शॉर्ड आॅफ टीपू सुल्तान जैसे सीरियल में नजर आए थे। इसके बाद एक्टर ने पॉपुलर शो चंद्रकांता में लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा वे आहट, सीआईडी, आम्रपाली, ये रिश्ता क्या कहलाता है, फिर लौट आई नागिन समेत कई सीरियल्स शामिल हैं। वहीं एक्टर ने बॉलीवुड में भी खूब हाथ आजमाया।
इन फिल्मों में किया काम
फिल्मों की बात करें तो एक्टर को किला, दर्मियां, हिंदुस्तान की कसम, चल मेरे भाई, राजू चाचा, प्यार जिंदगी है, किस्मत, वो, टैंगो चार्ली, बिग ब्रदर और डाइंग टू सर्वाइव जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अयोध्या की रामलीला में लगातार 3 सालों तक रावण की भूमिका निभाई थी।
फिलहाल सिल्वर स्क्रीन से दूर है एक्टर
मौजूदा समय की बात करें तो तमाम फिल्मों में नजर आने वाला ये एक्टर फिलहाल सिल्वर स्क्रीन से दूर है। वहीं छोटे पर्दे पर उन्होंने अपना भौकाल मचाया हुआ है और अभी भी सक्रिय हैं। फिल्मों की बात करें तो पिछली बार वे एक तेलुगू फिल्म में नजर आए थे जो साल 2018 में आई थी।

