Close Menu
    What's Hot

    अवॉर्ड फंक्शन में तृषा पर मजाक पड़ा भारी, आर पार्थिबन को सोशल मीडिया पर देना पड़ा जवाब

    March 10, 2026

    8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    March 10, 2026

    अगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर चौंकाने वाला सच

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

      March 10, 2026

      न्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न हो किसी तरह की बाधा

      March 10, 2026

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»अगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर चौंकाने वाला सच
    मनोरंजन

    अगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर चौंकाने वाला सच

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rockstar Climax Change: अगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर चौंकाने वाला सच
    Rockstar Climax Change: अगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर चौंकाने वाला सच

    रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की जोड़ी ने अभिनय के दम पर एक अलग ही पहचान बनाई
    Rockstar Climax Change, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज के कई साल बाद भी दर्शकों के दिलों में उसी तरह जिंदा रहती हैं। ऐसी ही फिल्मों में से एक है रॉकस्टार, जिसने अपने गाने, दर्द भरी प्रेम कहानी और शानदार अभिनय के दम पर एक अलग ही पहचान बनाई। इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की जोड़ी ने दर्शकों को भावनाओं के ऐसे सफर पर ले जाया, जिसे आज भी लोग याद करते हैं। खासकर फिल्म के अंत में हीर की मौत का सीन इतना इमोशनल था कि थिएटर में बैठे कई दर्शकों की आंखें नम हो गई थीं।

    साल 2011 में रिलीज हुई थी फिल्म

    साल 2011 में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी स्टाटरर फिल्म रॉकस्टार रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, हालांकि ये फिल्म अपने समय से काफी वक्त की आगे की कहानी थी। इस फिल्म को लेकर आज भी लोगों में क्रेज काफी देखने को मिलता है। हालांकि, अब सालों बाद फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने इस क्लाइमैक्स को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शुरूआत में वह कहानी को इस तरह खत्म करना ही नहीं चाहते थे।

    बदल गई थी पूरी स्क्रिप्ट

    इम्तियाज अली के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए पहले एक पूरी स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसमें कहानी का रुख कुछ अलग था। लेकिन, गलती से वो स्क्रिप्ट कहीं खो गई और बाद में उन्हें दोबारा पूरी कहानी लिखनी पड़ी। उन्होंने बताया कि जब वो नई स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, तो कहानी धीरे-धीरे एक अलग दिशा में बढ़ने लगी और अंत में हीर के किरदार की मौत कहानी का हिस्सा बन गई। लेकिन, उनके मन में तो हीर के किरदार को जिंदा रखने का विचार था, लेकिन परिस्थितियों और कहानी के विकास ने फिल्म को उस दर्दनाक अंत तक पहुंचा दिया, जिसे दर्शकों ने स्क्रीन पर देखा।

    हीर-रांझा से इंस्पायर

    दरअसल, इम्तियाज अली इस फिल्म को लिखते समय मशहूर पंजाबी प्रेम कथा हीर-रांझा से भी काफी प्रभावित थे। इसी वजह से उन्होंने फिल्म की नायिका का नाम भी हीर रखा और कहानी के इमोशनल पहलुओं में उस क्लासिक प्रेम कथा की झलक देखने को मिली। जब कहानी दोबारा लिखी गई, तो उसका अंत भी उसी दुखद प्रेम गाथा की तरह हो गया, जिसमें प्रेम की गहराई दर्द के साथ सामने आती है। इम्तियाज का मानना है कि हीर की मौत ने फिल्म के मुख्य किरदार जॉर्डन के दर्द को और गहरा बना दिया।

    ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न हो किसी तरह की बाधा
    Next Article 8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अवॉर्ड फंक्शन में तृषा पर मजाक पड़ा भारी, आर पार्थिबन को सोशल मीडिया पर देना पड़ा जवाब

      March 10, 2026

      अमीर खान का वो बेटा जिसने दर्जनों फिल्मों में विलेन बन मचाया खौफ

      March 10, 2026

      कौन हैं साउथ स्टार Priyanka Mohan? Netflix की ‘Made in Korea’ से मचाने वाली हैं धूम

      March 10, 2026

      90s की इस एक्ट्रेस ने छोड़ी फिल्मी दुनिया, बन गईं बौद्ध भिक्षुणी

      March 10, 2026

      ‘तुम पिता बनने वाले हो’… Anurag Dhobal पर रजत दलाल का फूटा गुस्सा

      March 10, 2026

      मलाइका पर फिदा हुए ‘सिद्धू’! सुनील ग्रोवर ने गुलाब देकर किया फ्लर्ट, कपिल शो का प्रोमो वायरल

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अवॉर्ड फंक्शन में तृषा पर मजाक पड़ा भारी, आर पार्थिबन को सोशल मीडिया पर देना पड़ा जवाब

      By श्वेता चौहानMarch 10, 2026

      R Parthiban: अवॉर्ड फंक्शन में तृषा पर मजाक पड़ा भारी, आर पार्थिबन को सोशल मीडिया…

      8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

      March 10, 2026

      अगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर चौंकाने वाला सच

      March 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.