सुबह 10.15 मिनट पर सेंसेक्स 795, निफ्टी में भी 256 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई
Share Market Live Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका द्वारा जारी की जा रही बयानबाजी के बाद भारत सहित एशिया में शेयर बाजारों का बुरा हाल है। कल की बड़ी गिरावट के बाद आज भी दिन की शुरुआत होते ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट न केवल भारतीय शेयर बाजार बल्कि एशिया के सभी शेयर बाजारों में दर्ज की गई। शुरूआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर 92.32 पर आ गया। शुरूआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर 92.32 पर आ गया। एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, टोक्यो का निक्केई 225 सूचकांक 1.5% गिरकर 54,177.15 पर आ गया।
गुरुवार को इस तरह हुई शेयर बाजार की शुरुआत
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 992.53 अंक गिरकर 75,871.18 पर आ गया; निफ्टी 310.55 अंक गिरकर 23,556.30 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया में, कोस्पी सूचकांक 1% गिरकर 5,552.01 पर आ गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.2% गिरकर 25,577.71 पर आ गया।
शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.5% गिरकर 4,110.20 पर आ गया और आॅस्ट्रेलिया में एसएंडपी/एएसएक्स 200 1.6% गिरकर 8,601.70 पर आ गया। अमेरिकी वायदा बाजार में 1% से अधिक की गिरावट आई और डॉलर बढ़कर 159 जापानी येन हो गया जबकि यूरो गिरकर 1.1538 डॉलर पर आ गया।
सुबह 10.15 बजे इतने पर था शेयर बाजार
सुबह 10.15 मिनट पर भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो सेंसेक्स 795 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76 हजार के करीब पर बिजनेस कर रहा था वहीं निफ्टी में भी 256 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 23,610 अंक के करीब कारोबार कर रहा था।
बुधवार को भी इतना टूटा था शेयर बाजार
बुधवार को भी शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मुद्रा रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 92.01 पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 प्रतिशत गिरकर 76,863.71 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,446.72 अंक या 1.84 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 76,759.26 पर पहुंचा। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 394.75 अंक या 1.63 प्रतिशत गिरकर 23,866.85 पर बंद हुआ।

