Close Menu
    What's Hot

    राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा-मोदी साइकोलॉजिकली खत्म

    March 13, 2026

    टटरी गाने के विवाद में फंसे Badshah, हरियाणा महिला आयोग ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

    March 13, 2026

    20 साल बाद लौट रही है खोसला का घोसला की मंडली

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा-मोदी साइकोलॉजिकली खत्म

      March 13, 2026

      आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

      March 13, 2026

      विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया

      March 13, 2026

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर
    Breaking News

    आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Amit Shah
    Amit Shah: आपदा प्रभावित 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर

    Amit Shah, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लिए 1,912.99 करोड़ रुपए की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की। ये राज्य 2025 के दौरान बाढ़, अचानक आई बाढ़, बादल फटने, ‘मोंथा’ चक्रवात और भूस्खलन जैसी आपदाओं से प्रभावित हुए थे। यह केंद्रीय सहायता राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से दी गई है, जिसमें राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) में उस वर्ष के लिए उपलब्ध शुरूआती शेष राशि के 50 प्रतिशत का समायोजन किया जाएगा।

    जानिए किस राज्य के लिए कितनी राशि मंजूर

    गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कुल 1,912.99 करोड़ रुपए की राशि में से आंध्र प्रदेश के लिए 341.48 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ के लिए 15.70 करोड़ रुपए,गुजरात के लिए 778.67 करोड़ रुपए, हिमाचल प्रदेश के लिए 288.39 करोड़ रुपए, नागालैंड के लिए 158.41 करोड़ रुपए और जम्मू और कश्मीर के लिए 330.34 करोड़ रुपए,मंजूर किए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार, यह अतिरिक्त सहायता उन निधियों के अलावा है जो केंद्र द्वारा राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत पहले ही जारी की जा चुकी हैं और राज्यों के पास उपलब्ध हैं।

    एसडीआरएफ के तहत 28 राज्यों को 20,735.20 करोड़ रुपए

    वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान, केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के तहत 28 राज्यों को 20,735.20 करोड़ रुपए, और एनडीआरएफ के तहत 21 राज्यों को 3,628.18 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा शमन कोष (एसडीएमएफ) से 23 राज्यों को 5,373.20 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय आपदा शमन कोष (एनडीएमएफ) से 21 राज्यों को 1,189.56 करोड़ रुपए भी जारी किए गए हैं।

    ‘मोंथा’ चक्रवात के कारण 6,352 करोड़ रुपए का नुकसान

    पिछले साल दिसंबर में, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और वंगलपुडी अनिता ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और चक्रवात ‘मोंथा’ से हुए नुकसान पर एक रिपोर्ट सौंपी। इस चक्रवात के कारण 6,352 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और 3,109 गांव प्रभावित हुए। राज्य सरकार ने 1.92 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से तत्काल सहायता की मांग की। सड़कों, बुनियादी ढांचे और आवास के क्षेत्र में भारी नुकसान की खबरें हैं।

    ये भी पढ़ें : Amit Shah Puducherry Visit: गृह मंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बोला हमला

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में लौटेगा मिट्टी के तेल का दौरा, केंद्र से 8.76 लाख लीटर केरोसिन मिला, BPL परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता
    Next Article 20 साल बाद लौट रही है खोसला का घोसला की मंडली
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा-मोदी साइकोलॉजिकली खत्म

      March 13, 2026

      विपक्ष ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर एलपीजी संकट पर प्रदर्शन किया

      March 13, 2026

      जनजातियों के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी

      March 13, 2026

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026

      सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को सुप्रीम राहत, एससी बोला-पेरेंट्स की सैलरी ओबीसी क्रीमी लेयर का आधार नही

      March 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा-मोदी साइकोलॉजिकली खत्म

      By अंकित कुमारMarch 13, 2026

      Kanshiram Day: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा-मोदी साइकोलॉजिकली खत्म अमेरिका के आगे…

      टटरी गाने के विवाद में फंसे Badshah, हरियाणा महिला आयोग ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

      March 13, 2026

      20 साल बाद लौट रही है खोसला का घोसला की मंडली

      March 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.