Close Menu
    What's Hot

    iPhone 18 Pro Max का नया कलर करेगा फैंस को दीवाना, जानें कब होगा लॉन्च

    March 15, 2026

    UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

    March 15, 2026

    पाकिस्तानी फैन ने Sanjay Dutt को गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17

    March 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

      March 15, 2026

      तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग

      March 15, 2026

      वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

      March 15, 2026

      PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

      March 14, 2026

      एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

      March 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग
    Breaking News

    तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Assembly Elections
    Assembly Elections: तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग

    • चार-पांच बजे के बीच विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा आयोग

    Assembly Elections, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) आज शाम चार-पांच बजे के बीच 4 राज्यों तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। सूत्रों के मुताबिक, ईसीआई इस संबंध में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच खत्म हो रहा है। इसे देखते हुए अप्रैल से मई के बीच मतदान होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है और अब केवल आधिकारिक ऐलान बाकी है।

    कम चरणों में मतदान कंपलीट होने की संभावना

    सूत्रों ने बताया कि पिछली बार 2021 के इलेक्शन की तुलना में इस बार कम चरणों में मतदान की प्रक्रिया कंपलीट होने की संभावना है। चुनाव आयोग इस पर विचार कर रहा है। विशेष तौर पर बंगाल में निष्पक्ष व हिंसा मुक्त वोटिंग सुनिश्चित करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। पुडुचेरी के साथ ही तमिलनाडु, केरल व असम में अंतिम वोटर लिस्ट के खिलाफ अपील करने की अवधि खत्म हो चुकी है।

    तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी आचार संहिता

    तारीखों के ऐलान के साथ ही तुरंत प्रभाव से उक्त सभी राज्यों में ‘आदर्श चुनाव आचार संहिता’ लागू हो जाएगी। पिछली दफा पश्चिम बंगाल में 8 फेज में वोटिंग हुई थी। इस बार अगर कम चरणों में मतदान करवाने का निर्णय फाइनल हो जाता है तो केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती में भारी बढ़ोतरी की जाएगी।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने हाल ही में किया था कोलकाताा का दौरा

    मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के नेतृत्व में हाल ही में आयोग के उच्च स्तरीय दल ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जमीनी हकीकत जानने के मकसद से कोलकाता का दौरा किया था। दौरे में मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त डॉक्टर विनीत जोशी और डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू भी मौजूद रह। उन्होंने राज्य की तमाम राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, चुनावी कार्यक्रम और निष्पक्ष मतदान पर दलों के सुझावों तथा चिंताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2026: नीतीश सहित NDA के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBigg Boss में Manu Punjabi को Kiss करने पर Monalisa ने तोड़ी चुप्पी
    Next Article कल से भारत पहुंचना शुरू होगा एलपीजी का स्टॉक
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

      March 15, 2026

      वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

      March 15, 2026

      PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

      March 14, 2026

      एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

      March 14, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

      March 14, 2026

      असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      iPhone 18 Pro Max का नया कलर करेगा फैंस को दीवाना, जानें कब होगा लॉन्च

      By परवेश चौहानMarch 15, 2026

      iPhone 18 Pro Max का नया कलर करेगा फैंस को दीवाना, जानें कब होगा लॉन्च…

      UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

      March 15, 2026

      पाकिस्तानी फैन ने Sanjay Dutt को गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17

      March 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.