Close Menu
    What's Hot

    नरेला में भीषण दुर्घटना, मर्सिडीज से भिड़ी कार, मौके पर पहुंची पुलिस

    August 8, 2026

    उत्तराखंड में बसना चाहते हैं क्रिकेटर ऋषभ पंत, 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, आधी रात पोस्ट कर CM से किया अनुरोध

    August 8, 2026

    IMD Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज भी होगी बारिश? जानिए देशभर का वेदर अपडेट | National

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

      August 8, 2026

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी
    पंजाब

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 16, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    एस.ए.एस. नगर (मोहाली) : पंजाब के  ने एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में तीन-दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के अंतिम दिन उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए उद्योग के लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग और रियायतों का भरोसा दिया। वैश्विक और राष्ट्रीय निवेशकों की मजबूत साझेदारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस सम्मेलन ने औद्योगिक विकास के लिए ऐसा माहौल बनाया है, जो राज्य की आर्थिक तरक्की को और रफ्तार देगा। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार सम्मेलन के दौरान दिए गए निवेश प्रस्तावों और प्रोजेक्टों की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए छह महीने बाद समीक्षा सत्र करेगी।

    ऐतिहासिक प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के समापन वाले दिन कारोबारी दिग्गजों के साथ विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस सम्मेलन में शामिल होने और राज्य की आर्थिक तरक्की में सक्रिय साझेदार बनने के लिए यहां आए सम्मानित व्यक्तित्वों के समर्पण को बयान करने के लिए मेरे पास शब्द भी कम पड़ जाएंगे। दुनिया भर के अग्रणी औद्योगिक नेता इस ऐतिहासिक और प्रगतिशील सम्मेलन में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी और सूझवान नेता वही होता है जो हर तरह के माहौल और चुनौतियों के लिए अपनी टीम को तैयार रखे, और राज्य सरकार इसी तर्ज पर काम कर रही है।

    राज्य के लोगों के जुनून और जज्बे के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी हमेशा सूझवान नेता के रूप में विचरते हैं और हम देश और इसके लोगों के लिए कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि देश हमारे लिए सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक नया उभरता क्षेत्र है लेकिन मानव मस्तिष्क इससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, जो मानव संसाधन के विकास के लिए अच्छा है। यह देखकर खुशी होती है कि नीति निर्माण के फैसलों में कारोबारी तेजी से ध्रुव बनकर उभर रहे हैं।

    सम्मेलन के दौरान हुए विचार-विमर्श का हवाला देते हुए उन्होंने आगे कहा कि प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के तीन दिनों के दौरान लगभग 30 श्रृंखलाबद्ध सत्र करवाए गए, जो राज्य के आर्थिक विकास को और तेज करने में अधिक मददगार सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को तेज विकास की लीक पर डालने के अलावा यह सम्मेलन युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन राज्य से युवाओं के विदेशों की ओर पलायन को रोकने और तरक्की व खुशहाली के नए युग की शुरुआत के लिए बेहद जरूरी हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र में सभी के लिए वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है और हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास यह अधिकार है। हर किसी को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उनकी आवाज सुनी जाए। उन्होंने कहा कि सभी की भलाई के लिए यह यकीनी बनाना जरूरी है कि हर व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान किया जाए।

    राजनीति में ‘आप’ के प्रभाव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, जिसने आम आदमी को सियासत के केंद्र में लाया है, सत्ता में आने के बाद बाकी राजनीतिक पार्टियों के मेनिफेस्टो बदल गए हैं। पहले आम आदमी की भलाई का एजेंडा कहीं नहीं दिखाई देता था और नफरत व विभाजनकारी राजनीति का बोलबाला था। अगर राजनीतिक पार्टियां जाति, धर्म या अन्य विभाजनकारी नीतियों के नाम पर वोटें मिली जाएं तो फिर कोई स्कूल, शिक्षा, स्वास्थ्य या किसी अन्य चीज के नाम पर वोट क्यों देगा?

    किसी भी देश में एक जैसे अवसरों वाला मुकाबला जरूरी है और एकाधिकार की संभावनाओं को हर पहलू से नकार देना चाहिए क्योंकि एकाधिकार किसी भी समाज के हित में नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया ऐसी उदाहरणों से भरी हुई है जहां निम्न पृष्ठभूमि वाले लोगों ने अपनी मेहनत और समर्पण से दुनिया को जीता है। छात्रों को दुनिया भर में अपनी योग्यता साबित करने के लिए ऐसी उदाहरणों से प्रेरणा लेनी चाहिए और पंजाब सरकार इस नेक काम में उनकी मदद करेगी।

    एक गुलदस्ते का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक गुलदस्ते में कई तरह के फूल होते हैं और यह इसी विविधता के कारण लोगों को आकर्षित करता है। इसी तरह देश का अन्न भंडार होने के साथ-साथ, पंजाब को देश की खड़्ग भुजा होने का भी गौरव हासिल है। यहां के लोग दुनिया भर में अपनी हिम्मत, मेहनत, हठी स्वभाव और उद्यम की भावना के लिए जाने जाते हैं। यह पवित्र धरती महान गुरुओं, संतों, पीर- पैगंबरों की चरण-छोह प्राप्त और हमारे महान शहीदों की धरती है, जिन्होंने हमें जुल्म, अत्याचार व धक्केशाही का विरोध करने का रास्ता दिखाया है।

    निवेशकों की साझेदारी का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले लोग राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में साझेदार बनने के लिए खुद-ब-खुद आगे आ रहे हैं। यह पंजाब में तरक्की और खुशहाली को हुलार देगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंजाब को प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है।

    प्रबंधकों और साझेदारों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि मैं इस समागम को सफलतापूर्वक करवाने के लिए इन्वेस्ट पंजाब को बधाई देता हूं। इस समागम को बड़ी सफलता बनाने के लिए जमीन पर अथक मेहनत करने वाला हर अधिकारी/कर्मचारी प्रशंसा का पात्र है। इसके साथ ही मैं उद्योग जगत के उन नेताओं का भी धन्यवाद करता हूं, जो बड़ी संख्या में राज्य में निवेश करने के लिए यहां आए हैं। पंजाब औद्योगिक विकास के लिए अधिक अनुकूल माहौल पेश करता है। राज्य निर्माण क्षेत्र का केंद्र है और फार्मास्यूटिकल्स, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अन्य क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करता है।

    उद्योग के नेताओं का उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राज्य की विकास कहानी का हिस्सा बनने के लिए कारोबारी दिग्गजों का धन्यवाद करता हूं। हमारी सरकार पंजाब को दुनिया के एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र में बदलने के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। हम पंजाब के लिए संपूर्ण आर्थिक और वित्तीय सफलता चाहते हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे विकास के मुख्य स्तंभ अच्छा शासन, डिजिटलाइजेशन, निर्माणात्मक फैसले लेने की क्षमता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता हैं। हमारी अमीर विरासत, परंपरा और संस्कृति के साथ, ये क्षमताएं दुनिया भर के कारोबारियों के लिए राज्य को पसंदीदा निवेश स्थान के रूप में पेश करती हैं। पंजाब अपने निर्माण और बुनियादी ढांचे के माध्यम से वैश्विक मूल्य और सप्लाई चेन को मजबूत करने में देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में गर्व महसूस करता है।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर गोयल, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

    The post मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी appeared first on Garima Times.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलहब चुम्मा एक लाख में’ ने मचाया बवाल! Pawan Singh और Kajal Raghwani का गाना हुआ वायरल
    Next Article यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      नीति आयोग की रैंकिंग में पंजाब ने केरल को पछाड़ा; शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में 4 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

      August 7, 2026

      Punjab News: आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा पढ़ाई जाती रहेगी

      August 7, 2026

      NGT ने पंजाब में 1,561 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के…

      August 7, 2026

      Punjab News: चंडीगढ़ के ₹227 करोड़ के प्रोजेक्ट की जांच होगी

      August 7, 2026

      CM मान ने पंजाब के गवर्नर से मुलाक़ात की, राज्य के…

      August 7, 2026

      पंजाब के 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने…

      August 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नरेला में भीषण दुर्घटना, मर्सिडीज से भिड़ी कार, मौके पर पहुंची पुलिस

      By परवेश चौहानAugust 8, 2026

      राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह एक भीषण दुर्घटना हुई है। एक मर्सिडीज…

      उत्तराखंड में बसना चाहते हैं क्रिकेटर ऋषभ पंत, 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, आधी रात पोस्ट कर CM से किया अनुरोध

      August 8, 2026

      IMD Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज भी होगी बारिश? जानिए देशभर का वेदर अपडेट | National

      August 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.