Close Menu
    What's Hot

    65 साल की मां के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आंखों से छलके खुशी के आंसू

    May 5, 2026

    AC कार छोड़ रिक्शे में निकले वरुण धवन, वीडियो पोस्ट कर क्यों किया डिलीट?

    May 5, 2026

    “इस्तीफा नहीं दूंगी!” बंगाल नतीजों पर ममता का बड़ा हमला, बोलीं- हम हारे नहीं, हराए गए

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      “इस्तीफा नहीं दूंगी!” बंगाल नतीजों पर ममता का बड़ा हमला, बोलीं- हम हारे नहीं, हराए गए

      May 5, 2026

      ईरान के हमले में यूएई में तीन भारतीय घायल, भारत ने जताई नाराजगी

      May 5, 2026

      आंधी-तूफान और बिजली गिरने से यूपी में 23 लोगों की मौत

      May 5, 2026

      अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

      May 5, 2026

      भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी

      May 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका
    Breaking News

    ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका
    West Asia Crisis : ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

    ईरान के आर्थिक संसाधनों को कमजोर करने की कोशिश में दोनों देश

    West Asia Crisis  (द भारत ख़बर), तेहरान : अमेरिका और इजरायल के द्वारा बीती 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया गया था। बीते 19 दिन में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हजारों बम गिराए हैं। इन हमलों में जहां ईरान के दर्जनों बड़े नेता मारे गए वहीं हजारों नागरिक भी हताहत हुए हैं। इन हमलों में ईरान के कई शहर खंडहर में बदल चुके हैं। वहीं अब अमेरिका और इजरायल ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब ये ईरान की ऊर्जा संरचनाओं को निशाना बना रहे हैं।

    इजरायल ने ईरान के खुफिया मंत्री को एक हमले में मार गिराया, जबकि ईरान के एक बड़े गैस क्षेत्र पर भी हमला हुआ। यह संकेत है कि संघर्ष अब आर्थिक संसाधनों को कमजोर करने की दिशा में बढ़ रहा है। लगातार हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 5 प्रतिशत बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत युद्ध शुरू होने के बाद करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है, जिससे दुनियाभर में पेट्रोल और जरूरी सामान महंगे होने की आशंका बढ़ गई है।

    तेहरान के ऊपर दो हर्मीस ड्रोन मार गिराए

    ईरान ने एक बार फिर अपनी मजबूत वायु रक्षा क्षमता का प्रदर्शन करते हुए राजधानी तेहरान के ऊपर उड़ रहे दो हर्मीस ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। ईरानी सेना के अनुसार, ये कार्रवाई स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे से 9:30 बजे के बीच की गई। इस दौरान एयर डिफेंस सिस्टम ने दोनों ड्रोन को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इस्राइल हमले के बाद से अब तक कुल 123 ड्रोन गिराए जा चुके हैं। ईरान का कहना है कि उसकी वायु सुरक्षा प्रणाली लगातार सतर्क है और देश के हवाई क्षेत्र में किसी भी तरह की घुसपैठ को तुरंत नाकाम किया जा रहा है।

    ट्रंप ने छह अमेरिकी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

    डेलावेयर स्थित डोवर एयर फोर्स बेस में बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह अमेरिकी सैनिकों को अंतिम श्रद्धांजलि दी। ये सैनिक पिछले सप्ताह पश्चिमी इराक में एक रिफ्यूलिंग विमान के हादसे में शहीद हुए थे। उनके अवशेष अब परिवारों को सौंपे जा रहे हैं। सभी छह क्रू सदस्य अमेरिकी राज्यों अलाबामा, इंडियाना, केंटकी, ओहायो और वॉशिंगटन के निवासी थे।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : ईरान के खिलाफ युद्ध में फंसा अमेरिका, नहीं मिल रहा अन्य देशों का साथ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेगिस्तान में किसानों की कर्ज राहत योजना का असर, एक साल बाद क्या बदली स्थिति
    Next Article घरेलू रिफाइनरियों ने 40 प्रतिशत बढ़ाया एलपीजी उत्पादन
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      “इस्तीफा नहीं दूंगी!” बंगाल नतीजों पर ममता का बड़ा हमला, बोलीं- हम हारे नहीं, हराए गए

      May 5, 2026

      ईरान के हमले में यूएई में तीन भारतीय घायल, भारत ने जताई नाराजगी

      May 5, 2026

      आंधी-तूफान और बिजली गिरने से यूपी में 23 लोगों की मौत

      May 5, 2026

      अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

      May 5, 2026

      भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी

      May 5, 2026

      महाराष्ट्र के बारामती से 2.18 लाख वोटों से चुनाव जीतीं सुनेत्रा पवार

      May 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      65 साल की मां के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आंखों से छलके खुशी के आंसू

      By श्वेता चौहानMay 5, 2026

      पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा क्षेत्र में स्थित गांव पनवा की 65 वर्षीय केवल…

      AC कार छोड़ रिक्शे में निकले वरुण धवन, वीडियो पोस्ट कर क्यों किया डिलीट?

      May 5, 2026

      “इस्तीफा नहीं दूंगी!” बंगाल नतीजों पर ममता का बड़ा हमला, बोलीं- हम हारे नहीं, हराए गए

      May 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.