Close Menu
    What's Hot

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    August 7, 2026

    32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

    August 7, 2026

    पंजाब में नौजवानों की बेरोजगारी दर 19.1 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत हुई : अमन अरोड़ा

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान
    Breaking News

    हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Updates
    Weather Updates: हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

    • मनाली में सबसे ज्यादा 53.0 मिलीमीटर बारिश 
    • हरियाणा, राजस्थान व एमपी में आंधी-ओलावृष्टि 

    नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ों से मैदानी राज्यों के अलावा देश के अन्य कई हिस्सों में बीते कुछ दिन से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है और फिलहाल ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 20-21 मार्च के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

    जैसलमेर में दो भाइयों की मौत

    हरियाणा से राजस्थान और मध्यप्रदेश तक आंधी-तूफान व ओलावृष्टि हुई है, वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। राजस्थान के सीकर में लगातार दूसरे दिन तेज बरसात के साथ ओले गिरे और आंधी-बारिश के कारण हुए एक हादसे में जैसलमेर में दो भाइयों की मौत हो गई। राज्य में अब भी खराब मौसम से राहत के आसार नहीं हैं।

    मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ का मौसम 

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अधिकतर जिलों में भी आंधी-बारिश व ओले गिरने की संभावना है। अगले 3 दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रतिघंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। छत्तीसगढ़ के भी कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिरे हैं और शुक्रवार को भी राज्य के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

    बद्रीनाथ, उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम में बर्फबारी

    उत्तराखंड के बद्रीनाथ में हुई भारी बर्फबारी के कारण पूरा इलाका सफेद हो गया है। उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम में गुरुवार सुबह बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    हिमाचल : ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

    हिमाचल में अटल टनल रोहतांग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और राज्य के मैदानी व निचले इलाकों में गुरुवार दोपहर के बाद से शाम तक बारिश जारी रही। मनाली में सबसे ज्यादा 53.0 एमएम और चंबा के तीसा में 33.0 एमएम तक बारिश हुई है। अब भी भारी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

    गाजियाबाद, हाथरस और नोएडा में आंधी के साथ बारिश

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, हाथरस और नोएडा में आंधी के साथ बारिश हुई। मथुरा में तेज आंधी से सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए हैं। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए। खड़ी फसलें को भी नुकसान हुआ है। एक मकान की छत भी ढह गई। संभल में भी तेज आंधी चली। अब तक पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट है।

    नगालैंड में तेज तूफान और बारिश से 46 परिवार प्रभावित

    पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में तेज तूफान और बारिश से 46 परिवार प्रभावित हुए हैं। चुमौकेडिमा और पेरेन जिलों में कई घरों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी की जनहानि की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। पूर्वोत्तर में अब भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में भी आंधी का अलर्ट है।

    पंजाब-चंडीगढ़ में जनवरी जैसी सर्दी

    पंजाब और चंडीगढ़ में हो रही बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण जनवरी जैसी सर्दी लौट आई है। तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे है। अगले दो दिन कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने का आॅरेंज अलर्ट है।

    हरियाणा में शुक्रवार को भी खराब रहेगा मौसम

    हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार रात को हुई आंधी व तेज बारिश के साथ ओले गिरे और सड़कों पर पानी भर गया। होर्डिंग भी उखड़ गए और दिन के तापमान में गिरावट भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। राज्य के अधिकतर जिलों में शुक्रवार को भी बारिश का मौसम रहने का अनुमान है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

    ये भी पढ़ें : Weather Update: हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री धाम में बर्फबारी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहीरो मोटोकॉर्प में कर्मचारी यूनियन दिवस 21 को
    Next Article यूट्यूबर एल्विस यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सांप के जहर मामले में एफआईआर रद्द करने का आदेश
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      By अंकित कुमारAugust 7, 2026

      पीएम मोदी ने हैंडलूम डे पर नया वीडियो जारी किया है। (Image- PM Modi X…

      32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

      August 7, 2026

      पंजाब में नौजवानों की बेरोजगारी दर 19.1 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत हुई : अमन अरोड़ा

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.