Close Menu
    What's Hot

    रूस और यूक्रेन में तीसरे दिन भी ड्रोन हमले जारी

    May 8, 2026

    हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    May 8, 2026

    रातों-रात घट गए करोड़ों फॉलोअर्स! Priyanka Chopra, विराट और रोनाल्डो तक को लगा बड़ा झटका

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रूस और यूक्रेन में तीसरे दिन भी ड्रोन हमले जारी

      May 8, 2026

      ट्रंप ने ईरान को दी बमबारी की धमकी

      May 8, 2026

      अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

      May 7, 2026

      चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

      May 7, 2026

      Mohan Bhagwat: लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते जनसंख्या नियंत्रण और यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानून: मोहन भागवत

      May 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पश्चिम विक्षोभ बेहद दुर्लभ, आमतौर पर मुड़ा होता है यह सिस्टम, इस बार यह सीधी लाइन में : विशेषज्ञ 
    Breaking News

    पश्चिम विक्षोभ बेहद दुर्लभ, आमतौर पर मुड़ा होता है यह सिस्टम, इस बार यह सीधी लाइन में : विशेषज्ञ 

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Updates, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: उत्तर भारत के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी इन दिनों मौसम खराब है और कई जगह बीते दिनों से लगातार बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं और कुछ जगहों पर तेज आंधी-तूफान लोगों के लिए आफत बन रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बीते सप्ताहांत से मौसम बिगड़ा हुआ है और पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश व भारी बर्फबारी ने आम जनजीवन बुरी तरह बाधित कर दिया है।

    दुर्लभ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौसम में बदलाव का मुख्य कारण

    वहीं मैदानी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, देश की राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश व बिहार तक बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों व दक्षिण भारत में भी मौसम ने मार्च में करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार देश के 10 से ज्यादा राज्यों में इन दिनों मौसम बदला है।जानकारों के मुताबिक खासकर उत्तर भारत में मौसम में बदलाव का मुख्य कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी एक दुर्लभ पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है।

    बदले आकार के चलते बेमौसम बारिश हो रही

    उनका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के बदले आकार के चलते बेमौसम बारिश हो रही है। आमतौर पर यह सिस्टम मुड़ा हुआ होता है, लेकिन इस बार यह सीधी लाइन में है। यह रेन बैंड 1000 किमी लंबा है और अफगानिस्तान से पाकिस्तान और इंडिया तक इसका असर है। क्लाइमेट साइंटिस्ट डॉक्टर प्रदीप के अनुसार, मौजूद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अपनी बनावट के कारण बेहद दुर्लभ है, जिसमें शक्तिशाली आंधी-तूफान और गरज वाले बादल पैदा करने की क्षमता है।

    पश्चिम से आने वाला बादलों का एक सिस्टम 

    बता दें कि दरअसल पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम से आने वाला बादलों का एक सिस्टम होता है जो सर्दियों में उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी कराता है। दिल्ली में भी शुक्रवार सुबह बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क पर बर्फ जम गई है और मशीनों से उसे हटाया गया है। हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के पास करीब ढाई फीट बर्फ जम गई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बर्फबारी होती रही।

    चारों धाम ‘सफेद चादर’ से ढके

    चारों धाम ‘सफेद चादर’ से ढके हैं। बद्रीनाथ में दो फीट तक बर्फ जम गई है। बता दें कि गंगोत्री धाम में चार दिन से बर्फबारी हो रही है। राजस्थान में श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आंधी के चलते मकान की छत ढह गई। मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में केले की फसल को आंधी और बारिश से नुकसान हुआ है। तमिलनाडु के मदुरै में तेज बारिश हुई और सड़क पर पानी भर गया।

    जयपुर सहित कई जिलों में हुई तेज बरसात

    राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। गुरुवार को राजस्थान में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया। मध्य प्रदेश में भी ओले-बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। बिहार के भी अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश का आॅरेंज अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह मथुरा में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 22 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा। गुरुवार को बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    हरियाणा-पंजाब में दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड

    हरियाणा के अंबाला, महेंद्रगढ़ और पानीपत में शुक्रवार सुबह व शाम को बारिश हुई। राज्य के कई इलाकों में मार्च में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। पंजाब के भी अधिकतर इलाकों में ऐसी ही स्थिति है। हिमाचल और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण दोनों राज्यों में दिसंबर और जनवरी जैसी ठंड फिर से लौट आई है।

    राहत के नहीं आसार, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

    मौसम विभाग ने अगले दो दिन में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। राजस्थान के कुछ जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में आॅरेंज अलर्ट जारी कर भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश की आशंका है। वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी का अलर्ट है। पूर्वोत्तर ों भी तेज बारिश की आशंका है।

    ये भी पढ़ें : Weather Updates: हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDharuhera Ward: 1 – सेक्टर में जलभराव की निकासी नहीं, बंदरों का आतंक
    Next Article हाथों में हाथ लिए दिखे एक्टर लियोनार्डो डीकैपरियो और जेनिफर लॉरेंस
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      रूस और यूक्रेन में तीसरे दिन भी ड्रोन हमले जारी

      May 8, 2026

      ट्रंप ने ईरान को दी बमबारी की धमकी

      May 8, 2026

      अल्बर्टा को अलग देश बनने की मांग तेज, अक्टूबर में हो सकती हैं वोटिंग

      May 7, 2026

      चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

      May 7, 2026

      Mohan Bhagwat: लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते जनसंख्या नियंत्रण और यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानून: मोहन भागवत

      May 7, 2026

      नीतीश के बेटे सहित 32 मंत्री बने

      May 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रूस और यूक्रेन में तीसरे दिन भी ड्रोन हमले जारी

      By अंकित कुमारMay 8, 2026

      Russia-Ukraine War Update : रूस और यूक्रेन में तीसरे दिन भी ड्रोन हमले जारी दोनों…

      हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

      May 8, 2026

      रातों-रात घट गए करोड़ों फॉलोअर्स! Priyanka Chopra, विराट और रोनाल्डो तक को लगा बड़ा झटका

      May 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.