Close Menu
    What's Hot

    योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! भूपेंद्र सिंह और मनोज पांडेय समेत कई नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    May 10, 2026

    हरियाणा में मानसून से पहले सख्त हुई सरकार, 15 जून तक पूरे होंगे सभी बाढ़ नियंत्रण कार्य

    May 10, 2026

    NRI मंत्री डॉ. रवजोत सिंह 13 मई को विदेश में रहने वाले…

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! भूपेंद्र सिंह और मनोज पांडेय समेत कई नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

      May 10, 2026

      अमेरिका ने वेनेजुएला से हाईली एनरिच्ड यूरेनियम निकाला

      May 10, 2026

      थैंक्स पीएम मोदी जी…’ मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने संभाली कमान, पहली बैठक में लिया बड़ा फैसला

      May 10, 2026

      एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

      May 10, 2026

      मानसिक तनाव से गुजर रहे 20 हजार से ज्यादा नाविक

      May 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»देशभर में इन दिनों कई सिस्टम बनने की वजह से बदला है मौसम
    Breaking News

    देशभर में इन दिनों कई सिस्टम बनने की वजह से बदला है मौसम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India Weather Change
    India Weather Change: देशभर में इन दिनों कई सिस्टम बनने की वजह से बदला है मौसम

    India Weather Change, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर व देश के अन्य कई राज्यों में मार्च में मौसम में बदलाव का मुख्य कारण कई सिस्टमों का बनना है। इस बार मार्च का पहला पखवाड़ा सूखा रहा और यहां तक कि इस दौरान हरियाणा व पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में लू भी चली। कई जगह तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया।

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने ली है करवट 

    खबरें भी आने लगी कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी, पर इस माह के दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने अचानक करवट ली है और जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttrakhand) में बीते कुछ दिन से जहां भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ दिल्ली व मध्य प्रदेश आदि में बारिश के साथ आंधी-तूफान का सिलसिला बीते कुछ दिन से लगातार जारी है।

    कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे, फसलों को नुकसान 

    कई जगहों पर बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। फसलों को नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश व बर्फबारी के कारण तापमान गिरकर 20 डिग्री रह गया है। एमपी और राजस्थान समेत 7 राज्यों में मार्च में सर्दी लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अब भी ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी में कई जगह कोहरा छाया रहा और तापमान भी इस दौरान 10 डिग्री तक गिर गया। हरियाणा में कोहरे के कारण 15 गाड़ियां भिड़ गईं और 10 लोग घायल हो गए। पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। राज्य में एक बार फिर 26 मार्च तक बारिश की संभावना है।

    हिमाचल में धुप खिलने से राहत 

    हिमाचल में शनिवार को तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी के बाद धूप खिली और प्रदेशवासियों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। उत्तराखंड में बद्रीनाथ व केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ से ढके हैं। वहीं, चमोली, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बताया गया है। तटीय कर्नाटक, केरल व  गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी महेश पालावत (Meteorologist Mahesh Palawat) के अनुसार, महीने के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ से बदलाव का अनुमान  है। हालांकि एक हफ्ते तक देश में कहीं हीटवेव की आशंका नहीं है।

    हरियाणा : घने कोहरे के कारण कई जगह जीरो विजिबिलिटी

    हरियाणा में 2 दिन की बारिश के बाद शनिवार को मौसम पूरी तरह बदल गया। अधिकांश जिलों में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली- चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत, पानीपत जैसे शहरों में जीरो विजिबिलिटी रही। धुंध के कारण पानीपत में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। जिससे हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए।

    ऐसी स्थिति को कहते हैं पश्चिमी विक्षोभ

    कैस्पियन सागर, भूमध्य सागर व काला सागर से वेस्टर्न जेट स्ट्रीम के साथ जो बादल उठते हैं, वे पश्चिम से पूर्व की तरफ आते हैं। जब वे पश्चिमी हिमालय तक पहुंचते हैं तो उन्हें रुकावट मिलती है और पहाड़ों पर बर्फबारी होती है। यदि उनका आकार बड़ा है तो मैदानी इलाकों में बारिश होती है। ऐसा अमूमन नवंबर से फरवरी के बीच और कभी-कभी मार्च में भी हो जाता है। यही पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) कहलाता है।

    ये भी पढ़ें : Weather Updates: पश्चिम विक्षोभ बेहद दुर्लभ, आमतौर पर मुड़ा होता है यह सिस्टम, इस बार यह सीधी लाइन में : विशेषज्ञ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात के राज्यपाल से मिले अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला, जानिए प्राकृतिक खेती है क्या है फायदे
    Next Article थाइलैंड में रोमांस में डूबे रश्मिका-विजय! प्राइवेट विला से वायरल हुई हनीमून फोटो
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! भूपेंद्र सिंह और मनोज पांडेय समेत कई नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

      May 10, 2026

      अमेरिका ने वेनेजुएला से हाईली एनरिच्ड यूरेनियम निकाला

      May 10, 2026

      थैंक्स पीएम मोदी जी…’ मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने संभाली कमान, पहली बैठक में लिया बड़ा फैसला

      May 10, 2026

      एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

      May 10, 2026

      मानसिक तनाव से गुजर रहे 20 हजार से ज्यादा नाविक

      May 10, 2026

      पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

      May 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! भूपेंद्र सिंह और मनोज पांडेय समेत कई नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

      By अंकित कुमारMay 10, 2026

      Yogi Adityanath Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! भूपेंद्र सिंह और मनोज पांडेय समेत…

      हरियाणा में मानसून से पहले सख्त हुई सरकार, 15 जून तक पूरे होंगे सभी बाढ़ नियंत्रण कार्य

      May 10, 2026

      NRI मंत्री डॉ. रवजोत सिंह 13 मई को विदेश में रहने वाले…

      May 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.