
बोले- रुपए की वैल्यू गिर रही, पीएम इलेक्शन कैंपेन में बिजी
Sanjay Raut, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: पीएम मोदी अब देश का नेतृत्व करने में काबिल नहीं हैं। रुपया लगातार गिर रहा है, जंग आज है, लेकिन कल तो जंग नहीं हुई थी। रुपया ठीक उसी समय नीचे गिरना शुरू हुआ जब पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने। पीएम अभी भी इलेक्शन कैंपेन में बिजी हैं और उन्हें रुपये की कोई परवाह नहीं है। मेरे पास उनसे कहने के लिए बस एक ही बात है कि मोदी जी, अब झोला उठाओ और चले जाओ।
यह कहना है शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का। संजय राउत दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। संजय राउत ने कहा, अब रुपये के हालात देखिए। बस सेंचुरी लगना बाकी है। अबकी बार, 100 के पार। बताइए मोदी जी कहां हैं? वे पश्चिम बंगाल में हैं, ममता बनर्जी को हराने के लिए प्रेसिडेंट रूल की तैयारी कर रहे हैं।
मोदी जी और शाह जी पश्चिम बंगाल में खेला करने की कोशिश कर रहे
मोदी जी और शाह जी पश्चिम बंगाल में खेला करने की कोशिश कर रहे हैं, और रुपये की वैल्यू गिर रही है। मोदी जी कह रहे थे कि जब रुपये की वैल्यू गिरती है, तो देश की इज्जत गिरती है। अब क्या गिर रहा है?
रुपया 93.53 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर
20 मार्च को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 64 पैसे कमजोर होकर 93.53 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंचा। बाजार के जानकारों का कहना था कि दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से घरेलू करेंसी पर है।
ये भी पढ़ें: सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने प्रधानमंत्री
