Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा

    June 6, 2026

    समंदर किनारे बिकिनी में कातिलाना पोज से अवनीत कौर ने इंटरनेट का बढ़ा दिया पारा

    June 6, 2026

    चार्जर को कहिए बाय-बाय! 8000mAh बैटरी वाला ये धांसू फोन 11 जून को देगा दस्तक

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सामान्य सुविधा के साथ एयरपोर्ट प्रगति की भी उड़ान : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    सामान्य सुविधा के साथ एयरपोर्ट प्रगति की भी उड़ान : प्रधानमंत्री

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Noida Visit
    PM Modi Noida Visit: सामान्य सुविधा के साथ एयरपोर्ट प्रगति की भी उड़ान : प्रधानमंत्री

    PM Modi Noida Visit, (द भारत ख़बर), नोएडा (उत्तर प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण का शनिवार को लोकार्पण कर दिया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एयरपोर्ट्स की अहमियत बताई। इसके अलावा पश्चिम एशिया तनाव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत किस तरह इस संकट से निपटने के लिए कदम उठा रहा है। पीएम ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर हमला भी बोला।

    यूपी सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, देश का सबसे बड़ा प्रदेश (यूपी) आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा, आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। इसमें पहला, नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य भी मुझे मिला था और इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है।दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है। बता दें कि पीएम मोदी ने ही नोएडा एयरपोर्ट की नींव 25 नवंबर 2021 को रखी थी।

    जंग के चलते आज पूरी दुनिया चिंतित

    पीएम ने कहा, हवाई अड्डा न केवल सामान्य सुविधा होता है, बल्कि यह इलाके के साथ-साथ देश के विकास का भी जरिया बनता है। उन्होंने कहा, देश के युवा जानते हैं, यह काम नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है।उन्होंने कहा, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते आज पूरी दुनिया चिंतित है। एक महीने से जारी इस युद्ध के कारण पूरे पश्चिम एशिया में तनाव है जिस कारण कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है।

    हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा

    उन्होंने कहा, हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है और हमारा भारत भी देशवासियों की ताकत के भरोसे पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस, युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है, इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और हमारे किसान भाई-बहनों पर बोझ न पड़े। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।

    सपा व कांग्रेस के राज में फाइलों में दबा रहा हवाई अड्डा

    प्रधामनंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 तक, यह हवाई अड्डा फाइलों में दबा रहा। फिर सपा सरकार ने काम को आगे नहीं बढ़ने दिया। लेकिन जैसे ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, एयरपोर्ट की नींव रखी गई और अब हवाई अड्डा चालू है। उन्होंने कहा, नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे।

    ये भी पढ़ें : Noida Airport: घने कोहरे, कम दृश्यता व बारिश में भी हो सकेगी विमानों की उड़ान व लैंडिंग

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली से देहरादून का सफर होगा आसान, ये एक्स्प्रेसवे बनकर हुआ तैयार
    Next Article रहमान डकैत का रोल करने के लिए राजी नहीं थे अक्षय खन्ना, फिर ऐसे बनी थी बात
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा

      By श्वेता चौहानJune 6, 2026

      ई-रिक्शे जागरूकता फैलाने, नशा पीड़ितों को पुनर्वास से जोड़ने तथा गुप्त रूप से शिकायत दर्ज…

      समंदर किनारे बिकिनी में कातिलाना पोज से अवनीत कौर ने इंटरनेट का बढ़ा दिया पारा

      June 6, 2026

      चार्जर को कहिए बाय-बाय! 8000mAh बैटरी वाला ये धांसू फोन 11 जून को देगा दस्तक

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.