Close Menu
    What's Hot

    होर्मुज़ जलडमरूमध्य ‘ट्रंप जलडमरूमध्य, मेरे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती : ट्रंप

    March 28, 2026

    हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जींद–सोनीपत रूट पर परफॉर्मेंस टेस्ट पूरा

    March 28, 2026

    SGPC के बजट सत्र के दौरान सिख मामलों पर कई महत्वपूर्ण

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज़ जलडमरूमध्य ‘ट्रंप जलडमरूमध्य, मेरे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती : ट्रंप

      March 28, 2026

      पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, सीपीएन-यूएमएल ने किया विरोध

      March 28, 2026

      सामान्य सुविधा के साथ एयरपोर्ट प्रगति की भी उड़ान : प्रधानमंत्री

      March 28, 2026

      घने कोहरे, कम दृश्यता व बारिश में भी हो सकेगी विमानों की उड़ान व लैंडिंग

      March 28, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने किया नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, सीपीएन-यूएमएल ने किया विरोध
    Breaking News

    पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, सीपीएन-यूएमएल ने किया विरोध

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Nepal Breaking
    Nepal Breaking: पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, सीपीएन-यूएमएल ने किया विरोध

    Nepal Breaking,(द भारत ख़बर), काठमांडू: नेपाल पुलिस ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया है। सितंबर-2025 में जेड-जेन के नेतृत्व में हुए भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों को कथित तौर पर दबाने से जुड़े एक कथित ‘गैर-इरादतन हत्या’ के आरोप में उनकी गिरफ्तारी भक्तपुर स्थित उनके आवास से की गई। विरोध प्रदर्शनों के दौरान, कुल 77 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अरबों रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो गई थी।

    गिरफ़्तारी के लिए पर्याप्त आधार नहीं

    केपी ओली की पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीएन-यूएमएल ) ने अपने नेता की गिरफ्तारी का विरोध किया है। सदस्य रघुजी पंत ने शुक्रवार को कहा कि जिस जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर केपी ओली को गिरफ़्तार किया गया है, उसमें गिरफ़्तारी के लिए पर्याप्त आधार नहीं हैं और आरोप लगाया कि यह रिपोर्ट किसी खास इरादे से तैयार की गई है।

    आपातकालीन सचिवालय बैठक बुलाई

    पूर्व विदेश मंत्री और पार्टी के नेता प्रदीप ग्यावली ने भी ओली की गिरफ़्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें कहा, यह हमारे चेयरमैन के खिलाफ लिया गया एक राजनीतिक बदला है। गिरफ्तारी को लेकर सीपीएन-यूएमएल ने एक आपातकालीन सचिवालय बैठक बुलाई है।

    पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक भी हो चुके हैं अरेस्ट

    नेपाली कांग्रेस के नेता और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी इससे पहले उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। ये गिरफ्तारियां गृह मंत्रालय द्वारा दर्ज कराई गई एक औपचारिक शिकायत के बाद हुई हैं, जिसके चलते जांच शुरू हुई और गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए।

    इस वजह से की जा रही गिरफ्तारियां : पुलिस

    ‘काठमांडू पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व विशेष अदालत के न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले आयोग द्वारा की गई सिफारिशों को लागू करने के लिए की जा रही है। आयोग ने सिफारिश की है कि ओली, लेखक और तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चंद्र कुबेर खापुंग पर ‘राष्ट्रीय दंड संहिता’ की धारा 181 और 182 के तहत ‘आपराधिक लापरवाही’ का आरोप लगाया जाए, और उनके लिए 10 साल तक की जेल की सजा का प्रस्ताव रखा जाए।

    विरोध प्रदर्शनों में मारे गए थे 77 लोग, अरबों का नुकसान

    प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का फैसला किया गया, जिससे रिपोर्ट में नामित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि बालेंद्र ने शुक्रवार को ही पीएम पद की शपथ ली थी।

    ये भी पढ़ें : Nepal Breaking: बालेंद्र शाह ने ली देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में 7 जेलकर्मियों को किया गया सस्पेंड, जानें वजह
    Next Article ‘बेअदबी’ पर सख्त कानून बनाएगी मान सरकार, विधानसभा…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      होर्मुज़ जलडमरूमध्य ‘ट्रंप जलडमरूमध्य, मेरे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती : ट्रंप

      March 28, 2026

      सामान्य सुविधा के साथ एयरपोर्ट प्रगति की भी उड़ान : प्रधानमंत्री

      March 28, 2026

      घने कोहरे, कम दृश्यता व बारिश में भी हो सकेगी विमानों की उड़ान व लैंडिंग

      March 28, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने किया नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026

      Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री

      March 28, 2026

      पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      होर्मुज़ जलडमरूमध्य ‘ट्रंप जलडमरूमध्य, मेरे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती : ट्रंप

      By अंकित कुमारMarch 28, 2026

      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। US-Iran War Update (द भारत ख़बर), फ्लोरिडा: अमेरिका-इजरायल और ईरान के…

      हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जींद–सोनीपत रूट पर परफॉर्मेंस टेस्ट पूरा

      March 28, 2026

      SGPC के बजट सत्र के दौरान सिख मामलों पर कई महत्वपूर्ण

      March 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.