Close Menu
    What's Hot

    हाई कमीशन से…आशीष नेहरा को सता रहा तलाक का डर! गौतम गंभीर की जगह नहीं बनेंगे टीम इंडिया का मुख्य कोच | Sports

    September 8, 2026

    PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

    September 8, 2026

    हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज उमस करेगी परेशान ! पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में हल्की बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 8, 2026

      Farmers Protest Ends: 7 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से वापसी शुरू | National

      September 7, 2026

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कौन हैं जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से वायरल होने वाली RAF की सोनिया सहरावत? इंस्टा पर हैं फेमस, रील्स होती वायरल
    Breaking News

    कौन हैं जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से वायरल होने वाली RAF की सोनिया सहरावत? इंस्टा पर हैं फेमस, रील्स होती वायरल

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Who is Sonia Sehrawat
    Who is Sonia Sehrawat

    Who is Sonia Sehrawat | Kaun Hai Sonia Sehrawat: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की अधिकारी सोनिया सहरावत (Who is Sonia Sehrawat) अचानक चर्चा में आ गईं. 20 जुलाई को हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान वो कानून-व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर तैनात थीं. हालांकि, प्रदर्शन के कुछ दिन बाद उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया.

    सोनिया सहरावत की ओर से शेयर की गई इस स्टोरी में प्रदर्शनकारियों पर टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा. पोस्ट में लिखा गया था, ‘खुद को तो ठीक कर नहीं सकते और देश को ठीक करना चाहते हैं.’ इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. विवाद बढ़ने के बाद ये पोस्ट हटा दी गई.

    कौन हैं सोनिया सहरावत? (Who is Sonia Sehrawat)

    सोनिया सहरावत (Who is Sonia Sehrawat) मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया, जिसके बाद वो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में शामिल हुईं.

    CRPF में शामिल होने के बाद उन्हें कानून-व्यवस्था से जुड़ी विशेष इकाई रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनाती मिली. RAF का काम कठिन परिस्थितियों में भीड़ कंट्रोल और शांति व्यवस्था बनाए रखना होता है.

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं सोनिया

    सरकारी सेवा के अलावा सोनिया सहरावत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं, जहां वो फिटनेस, डांस और देश से जुड़े विषयों पर पोस्ट शेयर करती हैं.

    उनकी कई रील्स और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं. उनकी ऑनलाइन पहचान एक फिटनेस और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी बनी हुई है.

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई थीं घायल

    20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रदर्शन के दौरान RAF की टीम को तैनात किया गया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया और झड़प की स्थिति बन गई. प्रदर्शन के दौरान सोनिया सहरावत भी घायल हो गई थीं. उनके हाथ में प्लास्टर लगी तस्वीरें सामने आई थीं. इसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं.

    घटना के कुछ समय बाद सोनिया सहरावत के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की गई, जिसमें एक मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर थी. इस तस्वीर के साथ लिखे गए संदेश को प्रदर्शनकारी समूह से जोड़कर देखा गया.

    सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर सवाल उठाए और कई राजनीतिक नेताओं ने भी इसकी आलोचना की. विवाद बढ़ने के बाद सोनिया सहरावत ने यह स्टोरी अपने अकाउंट से हटा दी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के सिरसा के किन्नू की बढ़ी शान, GI टैग पर CM सैनी ने किसानों से की खास अपील
    Next Article जल्द खत्म होगा 8वें वेतन आयोग का इंतजार, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी, किसे होगा फायदा और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज उमस करेगी परेशान ! पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में हल्की बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 8, 2026

      Farmers Protest Ends: 7 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से वापसी शुरू | National

      September 7, 2026

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम ! हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का वेदर अपडेट | National

      September 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हाई कमीशन से…आशीष नेहरा को सता रहा तलाक का डर! गौतम गंभीर की जगह नहीं बनेंगे टीम इंडिया का मुख्य कोच | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 8, 2026

      आशीष नेहरा को फिलहाल नहीं बनने टीम इंडिया का कोच नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग…

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

      September 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.