संजय दत्त ने निभाया है चौधरी असलम का किरदार
SP Aslam, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों में जब भी किसी असली किरदार को पर्दे पर उतारा जाता है, तो दर्शकों की नजरें सिर्फ कहानी पर नहीं, बल्कि उस किरदार की सच्चाई और उसकी झलक पर भी टिकी होती हैं। इन दिनों धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा है और इसी बीच फिल्म में संजय दत्त के निभाए गए चौधरी असलम के किरदार ने लोगों का खास ध्यान खींचा है। लेकिन, असली सरप्राइज तब मिला, जब खुद चौधरी असलम की पत्नी ने इस किरदार पर अपना रिएक्शन दिया।
आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज दोनों की खूब तारीफ हो रही है। सबसे कमाल तो फिल्म की कास्टिंग है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। किरदारों की बात की जाए, तो पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम, जिन्हें एक बहादुर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माना जाता था, उनसे इंस्पायर भी किरदार फिल्म में दिखाया गया है, जो कि संजय दत्त ने निभाया है। हाल ही में एस पी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने फिल्म में इस किरदार की तारीफ की है।
किरदार देख हुई इमोशनल
नौरीन ने बताया कि उन्होंने धुरंधर 2 देखी नहीं है, लेकिन फिल्म की कुछ झलकियां देखीं, जिसके बाद वो काफी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने कहा कि एक सीन ऐसा था, जहां संजय दत्त को देखकर उन्हें सच में अपने पति की याद आ गई। खासतौर पर जब वो कार के पास खड़े होकर ऊपर देखते हैं, उस पल उन्हें लगा जैसे असलम खुद सामने खड़े हों।
नौरीन ने न सिर्फ संजय दत्त की एक्टिंग की तारीफ की, बल्कि यह भी माना कि वह इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस हैं। उनका कहना है कि संजय दत्त के हाव-भाव और स्टाइल ने उस असली शख्सियत को काफी हद तक जीवंत कर दिया।
कैसे हुई थी एसपी की मौत
हालांकि, उन्होंने कुछ नाराजगी भी जाहिर की। उनका मानना है कि अगर फिल्म के मेकर्स एसपी असलम से जुड़ें लोगों से बात करते, तो चौधरी असलम के किरदार को और भी गहराई और बैलेंस के साथ दिखाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि उनके पति की जिंदगी जितनी मुश्किल और साहसी थी, उसे फिल्म में पूरी तरह नहीं दिखाया गया।
नौरीन ने एस पी असलम की असल मौत के बारे में भी बात की है, उन्होंने बताया कि चौधरी असलम पर सुसाइड अटैक हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी टीटीवी ने ली थी। नौरीन ने बताया कि 125 किलो विस्फोटक (बम) से लदी कार उनके पति चौधरी असलम की गाड़ी से टकरा गई थी, हालांकि ऐसा ही फिल्म में भी दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें: 13 साल बाद इस सीक्वल के साथ कंगना मचाएंगी धमाल

