Close Menu
    What's Hot

    West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

    April 7, 2026

    एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ,आज रेवाड़ी गुरुग्राम सहित इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

    April 7, 2026

    देश में खाद्यान्न स्टॉक मानकों से तीन गुना ज्यादा

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

      April 7, 2026

      7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

      April 7, 2026

      पूर्व पाक पीएम नवाज़ शरीफ ने देखी ‘धुरंधर 2’, अपनी भूमिका की सराहना की: पाक पत्रकार

      April 7, 2026

      पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है: ट्रंप

      April 7, 2026

      चंडीगढ़ की एक डॉक्टर ने अस्पताल पर लगाया आरोप: सभी मरीजों को जबरन ICU में रखा जाता है

      April 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»आपदाग्रस्त देशों के लिए भारत ने भेजी सहायता
    Breaking News

    आपदाग्रस्त देशों के लिए भारत ने भेजी सहायता

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India Sent Aid : आपदाग्रस्त देशों के लिए भारत ने भेजी सहायता
    India Sent Aid : आपदाग्रस्त देशों के लिए भारत ने भेजी सहायता

    अफगानिस्तान, मोजाम्बिक, मलावी और बुर्किना फासो जैसे देशों के लिए भेजी सामग्री

    India Sent Aid (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए भारत ने अफगानिस्तान व कई अफ्रीकी देशों के लिए बड़ी मात्रा में सहायता व राहत सामग्री भेजी है। अफगानिस्तान में हाल ही में आए भूकंप, बाढ़ और पाकिस्तानी हमलों से लोगों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह सामग्री भेजी गई है। वहीं कई अफ्रीकी देशों में लोग आज भी भुखमरी का शिकार हैं। उन्हीं देशों के लिए भारत ने बड़ी मात्रा में खाद्य व राहत सामग्री भेजी है।

    विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी

    इस संबंधी जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अफगानिस्तान में में हाल ही में आए बाढ़ और भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नई राहत सामग्री भेजी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत कठिन समय में अफगान लोगों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव मदद देगा। जायसवाल ने बताया कि राहत सामग्री में रसोई के सामान, सफाई किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग और अन्य जरूरी चीजें शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अफगान लोगों के साथ मानवतावादी सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। वहीं खाद्य संकट से जूझ रहे मोजाम्बिक, मलावी और बुर्किना फासो जैसे अफ्रीकी देशों को मदद भेजी है। यह कदम मानवीय मदद और वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

    अफ्रीकी देशों को यह मदद भेजी

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने सूखे से प्रभावित मलावी को 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा है। इसके साथ ही बुर्किना फासो को भी 1,000 मीट्रिक टन चावल दिया गया है। बाढ़ से प्रभावित मोजाम्बिक को 500 मीट्रिक टन चावल और राहत सामग्री भेजी गई है।

    राहत सामग्री भेजने के पीछे भारत का उद्देश्य

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, मानवीय सहायता के रूप में बुर्किना फासो को 1,000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी गई है। इसका मकसद कमजोर समुदायों और आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना है। उन्होंने कहा, यह कदम वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए एक भरोसेमंद और मानवीय मदद व आपदा राहत भागीदार के रूप में भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    ये भी पढ़ें : Andhra Pradesh Breaking News : आंध्र प्रदेश में आईएस समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसानों का धरना 270 वें दिन भी जारी
    Next Article LPG Supply : देश में एलपीजी की निर्विघ्न सप्लाई जारी : सुजाता शर्मा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

      April 7, 2026

      7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

      April 7, 2026

      पूर्व पाक पीएम नवाज़ शरीफ ने देखी ‘धुरंधर 2’, अपनी भूमिका की सराहना की: पाक पत्रकार

      April 7, 2026

      पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है: ट्रंप

      April 7, 2026

      चंडीगढ़ की एक डॉक्टर ने अस्पताल पर लगाया आरोप: सभी मरीजों को जबरन ICU में रखा जाता है

      April 7, 2026

      आर्टेमिस 2 चंद्रमा पर पहुंचा, मानव अंतरिक्ष में सबसे लंबी दूरी की उड़ान का रिकॉर्ड तोड़ा

      April 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

      By अंकित कुमारApril 7, 2026

      West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ…

      एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ,आज रेवाड़ी गुरुग्राम सहित इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

      April 7, 2026

      देश में खाद्यान्न स्टॉक मानकों से तीन गुना ज्यादा

      April 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.