गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी भी हुआ घायल
Iran Israel War, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: तुर्किए की राजधानी इस्तांबुल में इजरायली वाणिज्य दूतावास की इमारत के बाहर गोलीबारी हुई। इस घटना में दो हमलावर की मौत हुई तो वहीं एक को हिरासत में लिया गया है। गोलीबारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी के घायल होने का भी समाचार है। घटना के तुरंत बाद इमारत के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया।
इस्तांबुल में ईरानी कंसुलेट पर हमला उस दिन हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने की डेडलाइन खत्म हो रही है। ट्रम्प ने शांति प्रस्ताव नहीं मानने पर मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को ईरान में पावर प्लांट और पुल पर हमले की चेतावनी दी हुई है।
अमेरिका ने बहरीन से करीब 1500 नाविकों को वापस बुलाया
तुर्किये के मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हमलावरों का मकसद पता नहीं चल पाया है। वहीं ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के खतरे के बाद अमेरिका ने बहरीन से अपने करीब 1500 नाविकों को वापस बुला लिया है। बहरीन में अमेरिका की नेवी का 5वां फ्लीट मौजूद है, जो पूरे मिडिल ईस्ट में समुद्री आॅपरेशन संभालती है।
ट्रम्प ने ईरान को 1 रात में तबाह करने की धमकी दी
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है।
ट्रम्प की शर्त है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोले। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई गुजरती है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (वॉशिंगटन समय) तक की डेडलाइन दी है, जो भारत में बुधवार सुबह 5:30 बजे होती है।
ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकराया
व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के नेता बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं। वहीं, ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उसने कहा है कि वह स्थायी समाधान चाहता है और उस पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएं।
ये भी पढ़ें: सबरीमाला मामले में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, अदालतें धार्मिक आस्था तय नहीं कर सकतीं

