Close Menu
    What's Hot

    Ind vs Afg 3rd T20 Live Streaming: भारत vs अफगानिस्तान तीसरा T20I, लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट और मैच की पूरी जानकारी | Sports

    September 17, 2026

    Gurugram Hit and Run Case

    September 17, 2026

    टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे एन चंद्रशेखरन, बोर्ड ने कार्यकाल 5 साल के लिए बढ़ाया

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

      September 17, 2026

      Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

      September 17, 2026

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»कुलदीप धालीवाल बोले- शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता
    पंजाब

    कुलदीप धालीवाल बोले- शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा संगरूर की धरती को ‘दीमक’ पैदा करने वाली धरती बताने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने इसे बाजवा की घटिया मानसिकता और पंजाब के गौरवशाली इतिहास के प्रति उनकी अज्ञानता का प्रतीक करार दिया।

    बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा को बोलने से पहले संगरूर का इतिहास पढ़ लेना चाहिए था। जिस धरती ने शहीद-ए-आजम उधम सिंह, सेवा सिंह ठीकरीवाला जैसे महान देशभक्त, नामधारी कूका लहर और रियासती आंदोलनों को जन्म दिया, उसे ‘दीमक’ कहना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि संगरूर वह जिला है जिसने हमेशा इंकलाबी लहरों की अगुवाई की है, चाहे वह आजादी की जंग हो या हालिया किसान आंदोलन।

    धालीवाल ने सवाल किया कि बाजवा जिस कांग्रेस नेता संत राम सिंगला की बरसी पर बोल रहे थे, क्या वह भी ‘दीमक’ थे? उन्होंने कहा कि वहां मौजूद पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की जमीर ने उन्हें कैसे नहीं टोका कि बाजवा संगरूर की धरती को क्या कह रहे हैं? क्या बाजवा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और उनके स्वतंत्रता सेनानी पिता हीरा सिंह भट्ठल भी ‘दीमक’ थे? बाजवा को पंजाब के लोगों से और संगरूर के निवासियों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

    कांग्रेस पर पलटवार करते हुए धालीवाल ने कहा कि असल में कांग्रेस वह ‘दीमक’ है जिसने 75 सालों तक देश और पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा कि बाजवा साहब, आप उस पार्टी के नेता हैं जिसने पंजाब में इमरजेंसी लगाई, ऑपरेशन ब्लू स्टार किया, सिखों का कत्लेआम किया और हजारों युवाओं को झूठे पुलिस मुकाबलों में मरवा दिया। कोयला घोटाला से लेकर कैप्टन सरकार के समय साधु सिंह धर्मसोत और आशु जैसे मंत्रियों के भ्रष्टाचार तक, आपकी पार्टी ने पंजाब को केवल बर्बाद किया है।

    कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई साधारण पार्टी नहीं, बल्कि संगरूर की इसी क्रांतिकारी मिट्टी से उठी एक लहर है, जिसने कैप्टन अमरिंदर सिंह, बादल परिवार और भट्ठल जैसे बड़े-बड़े राजनीतिक किलों की जड़ें हिला दीं।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लहर संगरूर से चली थी, वह 2027 में बाजवा के गढ़ कादियां तक पहुंचेगी और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर देगी। पिछली बार 92 सीटें आई थीं, अगली बार 100 से पार होंगी क्योंकि पंजाब के लोग अब कांग्रेस की ‘लूट और कूट’ वाली राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार दिन में टूटा रिश्ता? ‘महाकुंभ गर्ल’ मोनालिसा की शादी पर संकट, पति पर जेल की तलवार
    Next Article रेलवे लाइन पर मिला सैलून संचालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सस्ती सोलर पावर का मौका गंवाने पर पावरकॉम को कारण…

      September 17, 2026

      मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत 5.10…

      September 17, 2026

      कानूनी विवादों में शामिल बच्चों को हुनरमंद बनाने के लिए…

      September 17, 2026

      AAP नेता बलतेज पन्नू ने चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का विरोध जताया, कहा- पंजाब का हिस्सा धीरे-धीरे छीना जा रहा

      September 17, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

      September 17, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ind vs Afg 3rd T20 Live Streaming: भारत vs अफगानिस्तान तीसरा T20I, लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट और मैच की पूरी जानकारी | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 17, 2026

      भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच दिल्ली में नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान…

      Gurugram Hit and Run Case

      September 17, 2026

      टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे एन चंद्रशेखरन, बोर्ड ने कार्यकाल 5 साल के लिए बढ़ाया

      September 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.