Close Menu
    What's Hot

    ईपीओएफओ व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने का तरीका, जानें इसे कैसे फॉलो करें और PF सदस्यों को क्या फायदा होगा

    September 17, 2026

    317 का स्ट्राइक रेट… 11 छक्के और 9 चौके, टी20 में तेज सेंचुरी, अभिषेक शर्मा ने तोड़ा खूंखार बैटर का रिकॉर्ड | Sports

    September 17, 2026

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

      September 17, 2026

      Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

      September 17, 2026

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना
    Breaking News

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वें जन्मदिन पर देशभर में 500 से ज्यादा प्रमुख जगहों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीजेपी इस मौके को ‘सेवा दिवस’ के तौर पर मना रही है और इसके तहत एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है।

    निजामुद्दीन दरगाह पर जलाए गए दीये

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देश के कई हिस्सों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर दीये जलाने की अपील की गई थी। इसी कड़ी में दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह पर भी दीये जलाए गए।

    अहमदाबाद में जले 76 हजार दीये

    अहमदाबाद में बुधवार रात को एक-दो नहीं, 76 हजार दीप एक साथ जल उठे। सामने मां उमिया की महाआरती हो रही थी और हजारों लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना कर रहे थे। दीपों की संख्या 76 होना संयोग नहीं था। 17 सितंबर, 2026 को PM मोदी 76 साल के हुए और हर दीप को उनकी उम्र के एक वर्ष के प्रतीक के रूप में रखा गया। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित करीब पांच हजार लोग शामिल हुए।

    नायडू ने मंत्रालय मनाया पीएम का जन्‍मदिन

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर अपने मंत्रालय के सफाई कर्मचारियों के साथ बेहद खास शाम बिताई। इस दौरान उन्‍होंने साथ मिलकर दीये जलाए। केंद्रीय मंत्री नायडू ने इसे लेकर एक्‍स पर जानकारी दी। पोस्‍ट कर उन्‍होंने लिखा- उनके साथ समय बिताना और इस उत्सव का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। वे हर दिन जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए मैं वास्तव में उनका आभारी हूं।

    Had a really special evening with the sanitation workers of the Ministry of Civil Aviation.

    We lit diyas together to celebrate PM Shri @narendramodi Ji’s birthday. It was wonderful to spend some time with them and be a part of the celebration. I’m truly grateful for all that… pic.twitter.com/LRMPRtHiX9

    — Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) September 17, 2026

    बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने जलाए दीये

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर बदलते और समृद्ध बिहार के स्वरूप को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और दीघा विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे।

    दिल्‍ली में सीएम रेखा गुप्‍ता ने दीयों को किया रोशन

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्‍होंने खुद दियों को रौशन किया।

    #WATCH | Delhi CM Rekha Gupta attends ‘Ashirwad Ka Diya’ program under ‘Seva Sankalp Abhiyan’ at Kartavya Path in Delhi pic.twitter.com/o7FFH4GlXr

    — ANI (@ANI) September 17, 2026

    असम में भी जलाए गए दीये

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर असम में भाजपा और युवा मोर्चा ने गुवाहाटी में दीये जलाए।

    #WATCH | Assam State BJP and Yuva Morcha light diyas in Guwahati on the occasion of the birthday celebration of Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/LiMuwv2C2K

    — ANI (@ANI) September 17, 2026

    एमपी में भी दीये जले

    उज्जैन के रामघाट पर 25 लाख दीपक जलाए गए। बिहार, असम, जबलपुर (नर्मदा तट) और अन्य राज्यों में भी विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुए।

    #WATCH | Madhya Pradesh: Beautiful visuals from the banks of Shipra River in Ujjain where ‘Aashirwaad Ka Diya’ event under Seva Sankalp Abhiyan is being organised this evening. pic.twitter.com/wxSiDgpItD

    — ANI (@ANI) September 17, 2026

    किसी के लिए दीप जलाने का धार्मिक अर्थ क्या है?

    हिंदू परंपरा में दीप को प्रकाश, ज्ञान, मंगल और आशा का प्रतीक माना जाता है। पूजा की शुरुआत में दीप जलाने का भाव होता है कि मन का अंधेरा दूर हो और जीवन में शुभता आए। बृहदारण्यक उपनिषद की प्रसिद्ध प्रार्थना है-

    तमसो मा ज्योतिर्गमय।

    इसका अर्थ है, मुझे अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। यह मंत्र जन्मदिन पर दीप जलाने की कोई सीधी विधि नहीं बताता। यहां इसका उल्लेख केवल यह समझाने के लिए है कि भारतीय दर्शन में प्रकाश को ज्ञान और कल्याण से क्यों जोड़ा गया है। इसी तरह जन्मदिन पर किसी की आरती उतारना, तिलक लगाना और उसके नाम से दीप जलाना उसके लिए मंगलकामना जताने की पारिवारिक परंपरा रही है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleplant care tips | gardening tips | home gardening tips | पौधों को लेकर समझिए पूरा गणित, मानसून के मौसम में ऐसे तैयार करें फूलों की बगिया
    Next Article 317 का स्ट्राइक रेट… 11 छक्के और 9 चौके, टी20 में तेज सेंचुरी, अभिषेक शर्मा ने तोड़ा खूंखार बैटर का रिकॉर्ड | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

      September 17, 2026

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईपीओएफओ व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने का तरीका, जानें इसे कैसे फॉलो करें और PF सदस्यों को क्या फायदा होगा

      By परवेश चौहानSeptember 17, 2026

      EPFO WhatsApp Channel: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एक ऑफिशियल WhatsApp चैनल शुरू करने…

      317 का स्ट्राइक रेट… 11 छक्के और 9 चौके, टी20 में तेज सेंचुरी, अभिषेक शर्मा ने तोड़ा खूंखार बैटर का रिकॉर्ड | Sports

      September 17, 2026

      पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, देशवासियों ने की लंबी उम्र की कामना

      September 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.