Close Menu
    What's Hot

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    June 1, 2026

    पवन सिंह और संचिता सिंह की जोड़ी का जलवा बरकरार, गाना फिर हुआ वायरल

    June 1, 2026

    तीन जून से शुरू होगी आरबीआई-एमपीसी की बैठक

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी

      June 1, 2026

      शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल

      June 1, 2026

      ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, पांच घायल

      June 1, 2026

      टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

      June 1, 2026

      पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

      May 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»खाड़ी देशों से 1800 से अधिक नाविक सुरक्षित निकाले : केंद्र
    Breaking News

    खाड़ी देशों से 1800 से अधिक नाविक सुरक्षित निकाले : केंद्र

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : खाड़ी देशों से 1800 से अधिक नाविक सुरक्षित निकाले : केंद्र
    West Asia Crisis : खाड़ी देशों से 1800 से अधिक नाविक सुरक्षित निकाले : केंद्र

    पश्चिम एशिया तनाव से उत्पन्न स्थिति में अंतर मंत्रालयी प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

    West Asia Crisis (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : अमेरिका और इजरायल द्वारा पिछले दिनों ईरान पर किए गए हमलों के बाद पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति पर भारत न केवल करीब से नजर रख रहा है बल्कि कूटनीतिक और राजनीतिक उपाय निकाल रहा है। अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता से यह साफ है कि भारत सरकार पश्चिम एशिया के ऊर्जा और भू-राजनीतिक संकट से निपटने के लिए बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है।

    घरेलू ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के साथ-साथ कूटनीतिक संवाद और समुद्री सुरक्षा के मोर्चे पर उठाए गए ये कदम भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक झटकों से बचाने में एक ढाल का काम कर रहे हैं। पश्चिम एशिया संकट के बीच समुद्री व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा को लेकर बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने आश्वस्त किया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज या भारतीय नाविकों से जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

    यह बताया गया कि इस दौरान डीजी शिपिंग के माध्यम से अब तक खाड़ी क्षेत्र से 1800 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित की गई है, जिनमें से 49 नाविक पिछले 24 घंटों के दौरान ही वापस लाए गए हैं। 5 अप्रैल, 2026 को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने वाला भारतीय जहाज ‘ग्रीन आशा’ सुरक्षित रूप से जेएनपीए पहुंच गया है।

    यूएई का दौरा करेंगे भारत के विदेश मंत्री

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर बहुत करीब से नजर रख रहा है। इसी रणनीतिक पहल के तहत, विदेश मंत्री 11 से 12 अप्रैल 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे, जहां दोनों देशों के नेतृत्व के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा होगी।

    इसके अलावा, पेट्रोलियम मंत्री भी 9 और 10 अप्रैल, 2026 को कतर के दौरे पर हैं और भारत खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के अन्य देशों के साथ भी लगातार संपर्क में है। जायसवाल ने पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ संबंधों पर अपडेट देते हुए कहा कि हाल ही में बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया था और भारत अपनी रिफाइनिंग क्षमता व घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश को ऊर्जा उत्पादों की आपूर्ति जारी रखे हुए है।

    ये भी पढ़ें : Indian Railway : विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में IDFC बैंक घोटाले में FIR दर्ज, जल्द पहुंचेगी सीबीआई की टीम
    Next Article LPG Supply : हमने 100 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित की : सुजाता शर्मा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      आॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी

      June 1, 2026

      शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल

      June 1, 2026

      ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, पांच घायल

      June 1, 2026

      टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

      June 1, 2026

      पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

      May 31, 2026

      राहुल बोले- जिन्होंने केंद्र-सीबीएसई से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

      May 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

      By श्वेता चौहानJune 1, 2026

      पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मंत्री ने रविवार को लहरागागा क्षेत्र में 18.76…

      पवन सिंह और संचिता सिंह की जोड़ी का जलवा बरकरार, गाना फिर हुआ वायरल

      June 1, 2026

      तीन जून से शुरू होगी आरबीआई-एमपीसी की बैठक

      June 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.