Close Menu
    What's Hot

    बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

    April 14, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, इन सुविधाओं से होगा लैस

    April 14, 2026

    छुपकर की शादी, फोटो हुई लीक! PAK हसीना का फूटा गुस्सा

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

      April 14, 2026

      इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

      April 14, 2026

      नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़

      April 13, 2026

      बिहार के नए सीएम का ऐलान कल

      April 13, 2026

      बंगाल में एसआईआर में जिनके नाम कटे, वो मतदान नहीं कर सकेंगे

      April 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी
    Breaking News

    इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Monsoon Update : इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी
    Monsoon Update : इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

    किसानों की चिंता बढ़ी, देश की आधी से ज्यादा खेती मानसून पर निर्भर

    Monsoon Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पिछले दिनों उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शुरू हुआ बारिश का दौर समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही अब गर्मी जोर पकड़ने लगी है। तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है और जल्द ही लू का दौर शुरू होने वाला है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने वर्ष 2026 में मानसून को लेकर जो भविष्यवाणी की है।

    उससे देश भर के किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल सोमवार को आईएमडी ने इस साल का पहला मानसून अपडेट करते हुए इसकी संभावित स्थिति का विवरण साझा किया। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि इस साल मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। दो साल अच्छी बारिश होने के बाद इस साल सामान्य से कम बारिश होने के पूवार्नुमान ने चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि देश की लगभग आधी खेती मानसून पर निर्भर है। धान, दालों और तिलहन की बुवाई और पैदावार पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

    आईएमडी ने यह अनुमान जताया

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को अपना पहला आधिकारिक अनुमान जारी किया। इसमें कहा गया है कि इस वर्ष देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के दौरान होने वाली वर्षा सामान्य से कम (लगभग सेंटीमीटर) रहने की संभावना है, जो भारत में मौसमी बारिश का दीर्घकालिक औसत (एलपीए-1971-2020) 87 सेंटीमीटर का लगभग 92 फीसदी है। एलपीए के 90 से 95% के बीच की बारिश को सामान्य से कम माना जाता है। निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी करीब 94% बारिश का अनुमान लगाया है।

    ये बोले आईएमडी के महानिदेशक

    आईएमडी के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि मात्रात्मक रूप से पूरे देश में मौसमी वर्षा एलपीए का 92 प्रतिशत’ रहने की संभावना है, जिसमें 5 फीसदी की कमी- बेसी हो सकती है। पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

    भारत के लिए मानसूनी बारिश अहम भारत की कुल वर्षा का लगभग 75 प्रतिशत मानसून के मौसम में होता है, जो सिंचाई, पेयजल और जलविद्युत उत्पादन के लिए आवश्यक है। लगभग 64 प्रतिशत भारतीय कृषि पर निर्भर हैं, जो मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम मानसून पर निर्भर है क्योंकि कुल बोए गए क्षेत्र का केवल लगभग 55 प्रतिशत ही सिंचाई के अंतर्गत आता है। देश के विभिन्न भागों में जलाशयों के भरने के लिए भी मानसूनी वर्षा महत्वपूर्ण है, जिनसे पेयजल की आपूर्ति होती है।

    ये भी पढ़ें : PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम आज करेंगे दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारंभ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, ये रहें सावधान
    Next Article ईरान से 40 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचा भारत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

      April 14, 2026

      नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़

      April 13, 2026

      बिहार के नए सीएम का ऐलान कल

      April 13, 2026

      बंगाल में एसआईआर में जिनके नाम कटे, वो मतदान नहीं कर सकेंगे

      April 13, 2026

      आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

      April 13, 2026

      PM Narendra Modi: हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं: पीएम मोदी

      April 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

      By अंकित कुमारApril 14, 2026

      Bhimrao Ambedkar Birth Anniversary: बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी सहित कई दिग्गजों ने…

      हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, इन सुविधाओं से होगा लैस

      April 14, 2026

      छुपकर की शादी, फोटो हुई लीक! PAK हसीना का फूटा गुस्सा

      April 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.