4,732 करोड़ रुपए की बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे पीएम
Narendra Modi, (द भारत ख़बर), सूरत: पीएम मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने मेड इन इंडिया टैंक, ड्रोन के सामने खड़े होकर उसकी जानकारी ली। एलएंडीटी कॉप्लेक्स भारत का अत्याधुनिक रक्षा निर्माण केंद्र है।
यहां सेना के लिए बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म बनाए, जोड़े और परीक्षण किए जाते हैं। पीएम सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 4 अन्य हाईवे शामिल हैं।
पीएम सूरत, दमन के बाद लक्षद्वीप में वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
सूरत में पीएम हाईवे के अलावा बड़े और छोटे पुल, रेलवे पुल, फ्लाईओवर और 70 अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। 4,732 करोड़ रुपये वाली NHAI की चार परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।
इनमें एनएच-56 के धामासिया से बिटाडा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-4), नसरपोर से मलोथा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-6), रिलायंस के पास छह लेन वाहन अंडरपास और एनएच-53 के सूरत-हजीरा सेक्शन पर कावास में वीयूवी-कम-फ्लाईओवर शामिल हैं। इसके साथ ही दमन से मोदी लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह और टूरिज्म परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।

