Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को मनाया जाने वाला बैसाखी इस बार खास ज्योतिषीय संयोग लेकर आया है। इस दिन सूर्य का मेष संक्रांति में प्रवेश हो रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार सिंह, वृश्चिक समेत छह राशियों के लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं, वहीं कर्क और कन्या जैसी कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। परिवार में सुख बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता मिलेगी। हालांकि कर्ज लेने से बचने की सलाह दी गई है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है और संपत्ति से लाभ के योग हैं। वाणी पर संयम रखें और विवादों से बचें।
मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में देरी और तनाव हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि नई योजनाओं के लिए समय अनुकूल है और व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
कर्क राशि
मध्यम फलदायी दिन रहेगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन उतार-चढ़ाव भी बने रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें और बड़े बदलाव से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
कन्या राशि
उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। आलस्य और कार्यों में देरी परेशान कर सकती है। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा।
तुला राशि
मेहनत का फल मिलेगा और अटका धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है।
वृश्चिक राशि
सफलता के योग हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
धनु राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यों में तेजी आएगी। पुराने निवेश से लाभ होगा और नए अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी और तनाव महसूस हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी जरूरी है।
कुंभ राशि
परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। शिक्षा और करियर में प्रगति के योग हैं। अचानक लाभ मिलने की संभावना है।
मीन राशि
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आर्थिक प्रयास सफल होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

