बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा
Bihar CM, (द भारत ख़बर), पटना: बीजेपी बिहार में पहली बार अपना सीएम बनाने जा रही है। सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। अब सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। सम्राट राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे थे।
नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा
इससे पहले नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहाश् 2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी नाकेबंदी पर ईरान की यूएन से दखल की अपील

