नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच द्वीपक्षीय सीरीज लंबे समय से बंद है. आईसीसी इवेंट में भी पाक खिलाड़ियों से अब भारतीय टीम हाथ नहीं मिलाती. इसे लेकर कई बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बवाल भी कर चुका है. एशिया कप 2025 में इसको बड़ा मुद्दा बनाया गया था लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ. अब नौ हैंडशेक मामले पर चल रहे विवाद पर पूर्व भारतीय कप्तान और 1983 विश्व कप विजेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस बात को लेकर एकदम खरी बात कही कि अगर सरकार की ओर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने का फैसला लिया जाता है, तो भारतीय खिलाड़ी इसका पालन करेंगे.
इंडिया टुडे से बातचीत में कपिल देव ने भारत पाकिस्तान के मैच में विरोधी से हाथ ना मिलाने पर बात की. उन्होंने कहा “अगर सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला लिया है, तो खिलाड़ियों के पास कोई विकल्प नहीं है.” इसमें ज्यादा हो हल्ला करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है. किसी भी देश के खिलाड़ी सरकार के निर्देश से मुताबिक ही चलेंगे. भारत में भी सरकार की तरफ से दिए गए निर्देश का पालन किया जा रहा है. ऐसे मामलों में खिलाड़ी सरकार के फैसले के मुताबिक ही आगे बढ़ते हैं.
भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में महिला एशिया कप का खिताब जीता. श्रीलंका को फाइनल में मात देकर भारत 8वीं बार चैंपियन बना. लीग मैच के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबलों से जुड़े हैंडशेक विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. श्रीलंका को फाइनल में हराने के बाद भारतीय महिला टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की. इसको लेकर भी काफी ज्यादा हो हल्ला किया गया था.
इससे पहले 2025 में जब भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पुरुष एशिया कप का खिताब जीता था तब भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया था. भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से मना कर दिया था. इसके बाद काफी ज्यादा बवाल मचा था. महिला टीम एशिया कप फाइनल जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में चली गई थी.

