Close Menu
    What's Hot

    Delhi University Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद जीते | Politics

    September 19, 2026

    RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

    September 19, 2026

    गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की गई जान; घटना के बाद पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026

      SpiceJet Flight Delay: दिल्ली से लेह-जम्मू और दुबई की कई फ्लाइट्स लेट, यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार | National

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      खिलाड़ियों को पास कोई चॉइस नहीं है, अगर सरकार ने …भारत-पाक हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बयान | National

      September 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM भगवंत मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर
    पंजाब

    CM भगवंत मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • मॉनसून से पहले बाढ़ की रोकथाम की तैयारियां तेज करने के उद्देश्य से लिया गया फैसला
    •  जमीन मालिकों को दरियाओं, चोओं और सेम नालों से अपनी लागत पर गाद निकालने की इजाजत, खुदाई की गई सामग्री को मुफ्त इस्तेमाल करने का अधिकार भी दिया
    • आगामी मॉनसून सीजन को देखते हुए पानी के सुचारू प्रवाह के लिए गाद निकालने वाली 9 महत्वपूर्ण जगहों की पहचान
    • मंत्रिमंडल के फैसले से गाद निकालने के काम में तेजी आएगी और निजी तथा सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी
    • मंत्रिमंडल ने सरपंचों, जिला परिषदों और पंचायती समितियों में आरक्षण का संतुलन बैठाने के लिए नियम-6 में संशोधन को मंजूरी दी

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल ने जनहितैषी नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जमीन मालिकों को अपनी लागत पर दरियाओं, चोओं और नालों से गाद निकालने की इजाजत दे दी गई है। इस नीति के अंतर्गत दरियाओं, चोओं और नालों से निकाली गई सामग्री को मुफ्त इस्तेमाल करने का अधिकार भी दिया गया है। इसका उद्देश्य मॉनसून से पहले बाढ़ की तैयारियों में तेजी लाना और महत्वपूर्ण हिस्सों में दरियाओं के प्रवाह को बेहतर बनाना है।

    यह प्रगटावा करते हुये मुख्यमंत्री दफ्तर ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने सतलुज, ब्यास और सिसवां दरियाओं समेत दरियाओं/चोओं/सेम नालों की सफाई के लिए जमीन मालिकों को अनुमति देने का बड़ा जनहितैषी फैसला लिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया।’’

    जमीन मालिकों को अपनी लागत पर दरियाओं, चोओं और नालों को साफ करने तथा खुदाई की गई सामग्री का मुफ्त इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।

    मंत्रीमंडल ने संबंधित जमीन मालिकों को सतलुज, ब्यास और सिसवां समेत दरियाओं/चोओं/नालों से गाद निकालने और खुदाई की गई सामग्री को मुफ्त में अपनी लागत पर इस्तेमाल करने की नीति को मंजूरी दे दी है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह पहल महत्वपूर्ण जगहों पर तेजी से गाद हटाने, दरियाओं/चोओं के प्रवाह की क्षमता बढ़ाने और बाढ़ के जोखिम को कम करने में मदद करेगी, जिससे सार्वजनिक और निजी संपत्ति की सुरक्षा होगी।

    पंजाब सरकार ने 9 महत्वपूर्ण जगहों की पहचान की है जहां आगामी मॉनसून सीजन को देखते हुए पानी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए गाद निकालने की जरूरत है। यदि इन जगहों पर गाद निकालने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो इससे गाद जमा हो सकती है, दरियाओं/चोओं के प्रवाह की क्षमता घट सकती है और आने वाले मॉनसून के दौरान बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा खुदाई की गई सामग्री का प्रयोग जारी नहीं रखा जा सकता।

    मॉनसून सीजन 2026-27 से पहले समय पर गाद निकालने को सुनिश्चित करने और संवेदनशील जगहों को हल करने के लिए संबंधित जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति देने का फैसला किया गया है, जिसमें खुदाई की गई सामग्री का अपने इस्तेमाल के लिए मुफ्त उपयोग किया जाएगा। यह संभावित बाढ़ के खतरों और संबंधित देनदारियों को कम करते हुए गाद निकालने के कामों को तेजी से पूरा करने में मदद करेगा।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली कैबिनेट ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों/जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चेयरमैन/वाइस चेयरमैन के पदों के लिए पंजाब आरक्षण के नियम-6 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

    एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रीमंडल ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचायत समितियों के चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन के लिए पंजाब आरक्षण के नियम-6 और जिला परिषदों के नियम-1994 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों में प्रतिनिधित्व को तर्कसंगत बनाना है।

    इस कदम का उद्देश्य अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जाति की महिलाओं, महिलाओं और जनरल श्रेणी के आरक्षण के लिए हर श्रेणी में प्रतिनिधित्व को उचित बनाना है। इसमें कहा गया है कि यदि राज्य में जिला परिषदों की कुल संख्या का 10 प्रतिशत या इससे अधिक प्रभावित होता है तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिलाएं, महिलाएं और जनरल श्रेणियों के रोटेशन के लिए रोस्टर नए सिरे से तैयार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरी क्रूड की कीमतें
    Next Article सोना 1600 रुपए सस्ता, चांदी 5700 रुपए कमजोर
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      UPI पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ जालंधर और पठानकोट में AAP का प्रदर्शन, फूंका पुतला

      September 19, 2026

      पंजाब सरकार ने 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया

      September 19, 2026

      AAP नेता बलतेज पन्नू  बोले- भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है

      September 19, 2026

      मुख्यमंत्री मान ने PAU किसान मेले का उद्घाटन किया…

      September 18, 2026

      गुरुद्वारा डेरा साहिब से निकाली गई पालकी साहिब, श्रद्धालुओं..

      September 18, 2026

      Punjab News: फरीदकोट के नमन धीर का इंडिया ‘ए’ क्रिकेट टीम में चयन

      September 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi University Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद जीते | Politics

      By परवेश चौहानSeptember 19, 2026

      दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने शानदार जीत दर्ज की है और 3 पदों…

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026

      गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की गई जान; घटना के बाद पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

      September 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.