Close Menu
    What's Hot

    होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

    April 18, 2026

    देश के इन हिस्सों में कल होगी बारिश, जानें सभी राज्यों का हाल

    April 18, 2026

    CM भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, 3 दिनों में 2 AAP नेताओं के घरों पर छापे

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

      April 18, 2026

      दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का अंतिम संस्कार, CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद

      April 18, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी से पुराने विधेयक को लागू करने की मांग करेगा विपक्ष

      April 18, 2026

      लोकसभा में विधेयक गिरने पर घमासान, सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखी बयानबाजी

      April 18, 2026

      ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की मिलीभगत से किसान की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पटवारी और SDM पर गंभीर आरोप, CM योगी से लगाई गुहार

      April 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का अंतिम संस्कार, CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद
    Breaking News

    दिल्ली की पूर्व CM आतिशी के पिता का अंतिम संस्कार, CM रेखा गुप्ता रहीं मौजूद

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मर्लिना के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया।अंतिम संस्कार में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, आप और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल हुए। बताया जा रहा है कि आतिशी के पिता विजय सिंह लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, आतिशी के पिता प्रो. विजय सिंह के निधन से अत्यंत दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं आतिशी और उनके परिवार के साथ हैं। दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्राप्त हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति मिले।

    आतिशी के पिता के निधन पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आतिशी के पिता पिछले 3-4 महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। कल उनका निधन हो गया। आज उनके अंतिम संस्कार के लिए, आप देख सकते हैं कि यहां कितनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए हैं। वे डीयू में प्रोफेसर थे, और जब वे प्रोफेसर थे, तो शिक्षकों और छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उन्हें एक बहुत जाने-माने शिक्षाविद के तौर पर माना जाता था। उनके निधन पर सभी को गहरा दुख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

    आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक परिवार है। जब भी किसी सदस्य के परिवार में ऐसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटती है, तो हम सभी दुखी होते हैं। आज आप देख सकते हैं कि आप के मुखिया और हर सदस्य यहां मौजूद हैं और आतिशी व उनके पूरे परिवार के साथ खड़े हैं।

    आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पिता विजय सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया।आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

    atishi father death atishi father demise
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, CM मान ने रखी आधारशिला
    Next Article अमेरिका-ईरान युद्ध विराम का असर, शेयर बाजार में तेजी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

      April 18, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी से पुराने विधेयक को लागू करने की मांग करेगा विपक्ष

      April 18, 2026

      लोकसभा में विधेयक गिरने पर घमासान, सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखी बयानबाजी

      April 18, 2026

      ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की मिलीभगत से किसान की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पटवारी और SDM पर गंभीर आरोप, CM योगी से लगाई गुहार

      April 18, 2026

      प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट कमेटी आॅन सिक्योरिटी की बैठक

      April 18, 2026

      हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध चुने गए

      April 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

      By अंकित कुमारApril 18, 2026

      US Iran War Ceasefire: होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग…

      देश के इन हिस्सों में कल होगी बारिश, जानें सभी राज्यों का हाल

      April 18, 2026

      CM भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, 3 दिनों में 2 AAP नेताओं के घरों पर छापे

      April 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.