
कल 4000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
PM Modi Sikkim Visit, (द भारत ख़बर), गंगटोक: मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंच चुके है। पीएम मोदी सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंच गए हैं। वे सोमवार दोपहर 3 बजे गंगटोक पहुंचे। जिसके बाद लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उनका रोड शो शुरू हो चुका है।
पीएम कल राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और 4000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा।

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी लगभग 4 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस आॅफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं
