इस अंदाज में कंफर्म किया रिश्ता
Ranveer Allahbadia GF, (द भारत ख़बर), मुंबई: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद से ही चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनकी लव लाइफ है। जी हां, हाल ही में वो आईपीएल मैच के बाद एक मिस्ट्री वुमन के साथ दिखे थे। जिसके साथ डेटिंग की खबरें भी आ रही थीं। अब फाइनली बीयरबाइसेप्स ने खुद कंफर्म कर दिया है। रणवीर इलाहाबादिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

जिसमें वो एक्ट्रेस एंड इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट को गोद में उठाए हुए दिख रहे हैं। साथ ही मसाई मारा ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें दोनों एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल जूही भट्ट मुंबई में रहती हैं और एक्ट्रेस होने के साथ ही डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वो वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही ब्रांडेड डिजिटल कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं। वो कुछ वक्त पहले आए शो भय:The Gaurav Tiwari Mystery में भी काम कर चुकी हैं।
फैशन और लाइफस्टाइल फील्ड में अपनी मजबूत पहचान बनाई

एक्ट्रेस जूही भट्ट के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बीयर बाइसेप्स ने लिखा कि- सूरज, चांद, तारे और इनके बीच की हर चीज। क्या आप कभी किसी ऐसे इंसान से मिले हैं जिसकी रोशनी दुनिया की सारी नेगेटिविटी को जला सकती है? अब लोग उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं, जूही भट्ट को arjun kanungo के गाने ‘माही वे’ में भी देखा गया था। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई डांस वीडियो बना चुकी हैं। जूही ने फैशन और लाइफस्टाइल फील्ड में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
फिटनेस वीडियो भी अपलोड करती हैं जूही भट्ट

जूही भट्ट को इंस्टाग्राम पर 480K से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने भी मसाई मारा का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें रणवीर इलाहाबादिया स्पॉट हुए थे, पर तब उनका चेहरा नहीं दिखा था। पर अब फाइनली इस रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। जूही भट्ट अपने अकाउंट में फिटनेस वीडियो भी अपलोड करती हैं।
साथ ही अपने फैशन से लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। दरअसल बीयर बाइसेप्स जूही भट्ट से पहले टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट कर चुके हैं। गोवा ट्रिप के बाद रिश्ता कंफर्म किया था। साथ ही जब ब्रेकअप हुआ, तो एक्ट्रेस ने यूट्यूबर की पोल खोलकर रख दी।
ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

