Close Menu
    What's Hot

    कल्कि 2 में तीन धांसू अवतार में भौकाल काटेंगे प्रभास

    April 29, 2026

    बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार

    April 29, 2026

    ATM उखाड़ ले गए लुटेरे, चंद मिनटो में 4.39 लाख कैश लेकर हुए फरार

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार

      April 29, 2026

      बंगाल में 91% वोटिंग, बीजेपी के बटन के सामने टेप लगाने की शिकायत, ममता बोलीं-गृह मंत्री चुनाव में दखल दे रहे

      April 29, 2026

      मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

      April 29, 2026

      11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

      April 29, 2026

      बंगाल की जनता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करे : पीएम

      April 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»सलमान खान की अगली फिल्म में राजपाल यादव निभाएंगे भाईजान के करीबी का रोल, शूटिंग शुरू
    मनोरंजन

    सलमान खान की अगली फिल्म में राजपाल यादव निभाएंगे भाईजान के करीबी का रोल, शूटिंग शुरू

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Salman Khan Film: सलमान खान की अगली फिल्म में राजपाल यादव निभाएंगे भाईजान के करीबी का रोल, शूटिंग शुरू
    Salman Khan Film: सलमान खान की अगली फिल्म में राजपाल यादव निभाएंगे भाईजान के करीबी का रोल, शूटिंग शुरू

    वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म
    Salman Khan Film, (द भारत ख़बर), मुंबई: सलमान खान ने अपना वादा आखिरकार पूरा किया। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने शेयर किया था कि वो पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं। इसकी बाद सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए और उन्हें अपनी फिल्म में रोल आॅफर किया। हालांकि, सलमान खान ने ये नहीं बताया था कि अपनी किस फिल्म में वो राजपाल यादव को लेने वाले हैं।

    लेकिन अब पता चल गया है। जी हां सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म में राजपाल यादव की एंट्री हो गई है। सलमान खान की इस मूवी का डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर दिल राजू हैं। अब इस फिल्म में राजपाल यादव भी शामिल हो गए हैं। सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म में एक अहम रोल निभाने के लिए राजपाल यादव को साइन किया है।

    बताया जा रहा है कि इसमें राजपाल यादव की आॅफिशियल एंट्री हो गई है। इतना ही नहीं, राजपाल यादव ने अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो राजपाल यादव को सलमान खान के करीबी का रोल निभाते हुए देखा जाएगा।

    फिर साथ आए सलमान-राजपाल

    शुरूआत में उम्मीद थी कि राजपाल मई महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन सोर्स की मानें तो एक्टर ने 27 अप्रैल से ही शूटिंग शुरू कर दी है। इसी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया कि राजपाल सलमान खान के साथ फिर से काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

    दोनों ने कई कल्ट फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें पार्टनर (छोटा डॉन) और मुझसे शादी करोगी (छोटा पंडित) जैसी फिल्में शामिल हैं। इस फिल्म में भी राजपाल का किरदार काफी अनोखा है और उनका कॉमिक अंदाज दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगा।

    कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म

    सलमान खान और दिल राजू की अगली फिल्म ईद 2027 के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते मुंबई में शुरू होगी। सलमान खान अपनी इस फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट के लिए वामशी पेडिपल्ली के साथ एक अलग प्रोमो शूट करेंगे। फिलहाल इस फिलम को SVC63 के नाम से बनाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में 91% वोटिंग, बीजेपी के बटन के सामने टेप लगाने की शिकायत, ममता बोलीं-गृह मंत्री चुनाव में दखल दे रहे
    Next Article ATM उखाड़ ले गए लुटेरे, चंद मिनटो में 4.39 लाख कैश लेकर हुए फरार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      कल्कि 2 में तीन धांसू अवतार में भौकाल काटेंगे प्रभास

      April 29, 2026

      कौन हैं जूही भट्ट? जिस पर प्यार लुटा रहे रणवीर इलाहाबादिया

      April 29, 2026

      8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुई नेहा धूपिया

      April 29, 2026

      4 जून को नहीं आएगी ‘टॉक्सिक’, मेकर्स की चाल, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को देगी कड़ी टक्कर

      April 29, 2026

      19 साल बाद फिर साथ दिखेंगे राजपाल और सलमान, जेल के बाद करियर ने पकड़ी रफ्तार

      April 29, 2026

      Karisma Kapoor ने सरेआम लगाई पैप्स की क्लास, Video वायरल

      April 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कल्कि 2 में तीन धांसू अवतार में भौकाल काटेंगे प्रभास

      By श्वेता चौहानApril 29, 2026

      Kalki 2: कल्कि 2 में तीन धांसू अवतार में भौकाल काटेंगे प्रभास दीपिका पादुकोण नहीं…

      बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार

      April 29, 2026

      ATM उखाड़ ले गए लुटेरे, चंद मिनटो में 4.39 लाख कैश लेकर हुए फरार

      April 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.