
3 मजदूरों को निकाला गया बाहर, पुल की मरम्मत का चल रहा था कार्य
Jammu Bridge Collapse, (द भारत ख़बर), जम्मू: जम्मू के बनतालाब इलाके में शुक्रवार को एक निमार्णाधीन पुल का हिस्सा ढह गया, जिससे 4 से 7 मजदूरों के मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आधार को मजबूत करने के काम के दौरान यह हादसा हुआ। मलबे से 3 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और रेस्क्यू आॅपरेशन अभी भी जारी है। भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने बताया कि अभी 3 मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। यहां मरम्मत का काम चल रहा था।
नींव को मजबूत करने का चल रहा था कार्य
भाजपा विधायक ने कहा कि यह पुराना पुल है जिसकी नींव कमजोर हो गई थी। नींव को मजबूत करने के लिए टेंडर जारी कर काम शुरू किया गया था। खुदाई के दौरान ऊपर से गुजरने वाली किसी गाड़ी की वजह से यह पुल गिर गया। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू का काम पूरा होने के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।
ये भी पढ़ें: ममता बोली- धांधली हुई तो जान की बाजी लगा देंगे, बंगाल पुलिस पर चुनाव आयोग के दवाब में काम करने का आरोप
