Close Menu
    What's Hot

    जीएसटी राजस्व वृद्धि दर में देश भर में

    May 4, 2026

    बंगाल में पहली बार खिला कमल, BJP के 5 ऐसे मास्टरस्ट्रोक जिनसे चारों खाने चित हुईं Mamata Banerjee

    May 4, 2026

    देशभर में कल 5 मई को कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम की पूरी जानकारी

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बंगाल में पहली बार खिला कमल, BJP के 5 ऐसे मास्टरस्ट्रोक जिनसे चारों खाने चित हुईं Mamata Banerjee

      May 4, 2026

      पश्चिम बंगाल परिणाम पंजाब की राजनीति की दिशा करेंगे तय

      May 4, 2026

      BJP बहुमत के पार, ममता का दावा- अंत में TMC ही मारेगी बाज़ी

      May 4, 2026

      पांच में से तीन राज्यों में बदलाव, दो में भाजपा रिपीट!

      May 4, 2026

      यूपी में दर्दनाक हादसा, आठ की मौत

      May 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत: बलतेज पन्नू
    पंजाब

    मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत: बलतेज पन्नू

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब पुलिस अब एआई की मदद से वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम के जरिये अपराधियों की करेगी पहचान: बलतेज पन्नू
    • पुलिस ने दुनिया भर में बैठे लगभग 3.90 लाख से ज्यादा दोषियों का बनाया डाटाबेस
    • 84000 से ज्यादा दोषियों और संदिग्धों के वॉइस सैंपलों का वॉइस बैंक किया तैयार

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए उठाए जा रहे क्रांतिकारी कदमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब में युद्ध नशयां विरुद्ध” और ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम पूरी प्रतिबद्धता के साथ चलाई जा रही है।

    गैंगस्टरों पर शिकंजा मजबूत करने के लिए पंजाब पुलिस की तकनीकी प्रगति पर चर्चा करते हुए पन्नू ने कहा कि हमारी पुलिस अब पूरी तरह हाई-टेक हो चुकी है। अब गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। पंजाब पुलिस ने एक अत्याधुनिक ‘वॉइस बैंक’ तैयार किया है जिसमें 84,000 से ज्यादा दोषियों और संदिग्धों के वॉइस सैंपल लिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि हाल ही में शम्भू धमाके के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पुराने धमाकों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। ये सब गिरफ्तारियां इसी तकनीक की मदद से संभव हुई हैं।

    पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस के पास अब दुनिया भर में सक्रिय लगभग 3 लाख 90 हजार से अधिक अपराधियों का विशाल डेटाबेस उपलब्ध है। वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम की मदद से अब अपराधियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता महज कुछ ही मिनटों में लगा लिया जाएगा।

    पन्नू ने कहा कि पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने वाला अब बच नहीं पाएगा। सूबे की हाई-टेक पुलिस इस एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से हर अपराधी को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी।

    नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ आप सरकार की मुहिम का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ मुहिम पिछले 427 दिनों से निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं, बल्कि नशों के सौदागरों की कमर भी तोड़ी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने नशे की काली कमाई से आलीशान महल खड़े किए हैं, उन पर सरकार का ‘पीला पंजा’ (बुलडोजर) लगातार चल रहा है। यह मुहिम तब तक नहीं रुकेगी जब तक पंजाब की धरती से नशे का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleKhesari Lal Yadav और Amrapali Dubey का रोमांस हुआ वायरल! “मोर दिल के गलती है” ने YouTube पर मचाया तहलका
    Next Article देशभर में कल 5 मई को कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम की पूरी जानकारी
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      जीएसटी राजस्व वृद्धि दर में देश भर में

      May 4, 2026

      CM मान मान बोले- जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है

      May 4, 2026

      पंजाब सरकार ने राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज, वैट और पी.एस.डी.टी. प्राप्ति में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी

      May 4, 2026

      CM नायब सिंह सैनी बोले- भगवंत मान बताएं , जनता से किए कितने वायदे पूरे किए ?

      May 4, 2026

      CM मान ने श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में

      May 2, 2026

      हरपाल सिंह चीमा बोले- कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब

      May 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जीएसटी राजस्व वृद्धि दर में देश भर में

      By श्वेता चौहानMay 4, 2026

      चंडीगढ : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा,…

      बंगाल में पहली बार खिला कमल, BJP के 5 ऐसे मास्टरस्ट्रोक जिनसे चारों खाने चित हुईं Mamata Banerjee

      May 4, 2026

      देशभर में कल 5 मई को कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम की पूरी जानकारी

      May 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.