नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपना धमाकेदार खेल दिखाते हुए फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के 79 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में महज 69 रन पर ढेर कर दिया. दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर यादगार गेंदबाजी प्रदर्शन किया.
एशिया कप में श्रीलंका की टीम को धूल चटाने के बाद एक और फाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम ने पड़ोसी टीम को धूल चटाया. कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधानी की ओपनिंग जोड़ी ने 99 रन की साझेदारी कर टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई. अर्धशतक से 2 रन पहले शेफाली अपना विकेट गंवा बैठी. कप्तान हरमनप्रीत भी 19 रन की पारी खेल आउट हो गईं.
📸📸 from the Gold Medal match as #TeamIndia secure their biggest victory (by runs) in women’s T20Is 🙌👏
Scorecard ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB#AsianGames pic.twitter.com/hIOUJIwf1x
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
स्मृति की एक और फिफ्टी
टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने महज 45 बॉल का सामना कर 7 छक्के और 5 चौके की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेल डाली. उनको मिडिल आर्डर ऋचा घोष का साथ मिला. उन्होंने महज 22 बॉल पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 49 रन की धमाकेदार पारी खेल डाली. भारत ने फाइनल में 3 विकेट पर 216 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.
श्रीलंका 69 रन पर ढेर
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की हालत भारतीय गेंदबाजों को सामने पस्त हो गई. 15.4 ओवर खेलने के बाद पूरी टीम सिर्फ 69 रन ही बना पाई. दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर से घातक बॉलिंग का नजारा पेश किया. 4 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट झटके. शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. श्रीलंका की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजी के सामने बुरी तरह से फ्लॉप रही. कप्तान चमिरा अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज कौशिनी नुत्यांगना ने 14 रन की पारी खेली जबकि कविशा दिलहारी ने 11 रन की पारी खेली.

