Close Menu
    What's Hot

    FSSAI का डंडा, कंपनियां खुद हटा रहीं भ्रामक विज्ञापन और लेबल, अब बॉर्नविटा वाला दावा नहीं चलेगा

    August 26, 2026

    वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर होगी कार्रवाई! ICC तक पहुंची शिकायत, रवैये से नाराज संजय मांजरेकर | Sports

    August 26, 2026

    UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

      August 26, 2026

      दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

      August 26, 2026

      IMD Weather Alert: आज फिर बदलेगा मौसम ! दिल्ली में बादल, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 26, 2026

      पीएम किसान के अलावा इन सरकारी योजनाओं से भी मिलती है नकद सहायता

      August 26, 2026

      रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवें ने की घोषणा, चेक करें रूट और समय

      August 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में किसानों की बल्ले-बल्ले, अब 40000 की जगह 50000 मिलेगा प्रति एकड़ मुआवजा
    हरियाणा

    हरियाणा में किसानों की बल्ले-बल्ले, अब 40000 की जगह 50000 मिलेगा प्रति एकड़ मुआवजा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में बजट पेश हुए अभी एक महीना ही हुआ है, लेकिन सरकार अब इसे जमीन पर उतारने के लिए तेजी से एक्टिव हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार घोषणाएं सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि गांव स्तर तक उनका असर दिखना चाहिए।

    वीरवार को मुख्यमंत्री ने ऊर्जा, स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि समेत कई अहम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर योजना की साफ और विस्तृत कार्य योजना बनाई जाए, ताकि समय पर काम पूरा हो सके।

    मुख्यमंत्री ने खास तौर पर कहा कि बजट में जो भी घोषणाएं की गई हैं, उनकी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए ग्राम सभाओं में इन योजनाओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पास किए जाएं और इसकी रिपोर्ट सीधे सीएम ऑफिस तक भेजी जाए।

    संबंधित खबरें

    किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब प्राकृतिक आपदा से फलों की फसल खराब होने पर मुआवजा 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ कर दिया गया है। वहीं सब्जियों और मसालों की फसल के लिए मुआवजा 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ कर दिया गया है।


    haryana birth 6991c9ea068d9.webp

    सरकार का कहना है कि हरियाणा देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां किसानों को फसल के बाजार भाव में कमी होने पर भी ‘भावांतर भरपाई योजना’ के जरिए राहत दी जाती है। इसके अलावा बागवानी बीमा योजना में किसानों को सिर्फ 2.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होता है, बाकी खर्च सरकार उठाती है।

    बैठक में किसानों से जुड़े एक और बड़े फैसले पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 775 किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) की बैठक बुलाने के निर्देश दिए और कहा कि वे खुद भी इसमें शामिल होंगे। उनका मानना है कि किसान अगर समूह में काम करेंगे तो उनकी आमदनी बढ़ेगी।

    सरकार ने यह भी बताया कि केंद्र के लक्ष्य के तहत हरियाणा में 172 एफपीओ बनाने का टारगेट मिला था, जिनमें से कई पहले ही बनाए जा चुके हैं। अब इनको और मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

    कुल मिलाकर सरकार बजट के बाद अब सीधे एक्शन मोड में नजर आ रही है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि ये योजनाएं जमीन पर कितना असर दिखाती हैं और आम लोगों, खासकर किसानों को कितना फायदा मिलता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकपूरथला में हेरोइन की रिकवरी में 187% की बढ़ोतरी, ड्रग्स के
    Next Article सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, शाम 5 बजे होगा ऐलान, कल लेंगे शपथ
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा

    August 26, 2026

    गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

    August 26, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर! IMD की चेतावनी

    August 26, 2026

    योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों का ऐलान

    August 26, 2026

    ‘इसी से सोना खरीदते थे, आज कर्ज बढ़ रहा’, दयालपुर के 70% किसानों ने छोड़ी गन्ने की खेती

    August 25, 2026

    रुठ जाएंगी लक्ष्मी, हो जाओगे धीरे-धीरे कंगाल, घर में कूड़ा रखना इतना घातक – News18 हिंदी

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    FSSAI का डंडा, कंपनियां खुद हटा रहीं भ्रामक विज्ञापन और लेबल, अब बॉर्नविटा वाला दावा नहीं चलेगा

    By परवेश चौहानAugust 26, 2026

    ग्राहकों को भ्रमित और गुमराह करने वाले विज्ञापनों और दावों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड…

    वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर होगी कार्रवाई! ICC तक पहुंची शिकायत, रवैये से नाराज संजय मांजरेकर | Sports

    August 26, 2026

    UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

    August 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.