
पीएम मोदी, अमित शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल
West Bengal CM, (द भारत ख़बर), कोलकाता: सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। कल कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी सीएम के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी सीएम दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
गृह मंत्रालय का प्रभार भी सुवेंदु के पास होगा
सुवेंदु के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा। कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम 5 बजे तीनों के नाम का ऐलान किया जाएगा। सुवेंदु ने सीएम ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।
