कहा, जल्द हालात सामान्य होने की उम्मीद, रूस और यूक्रेन को लेकर भी दिया बयान
West Asia Crisis Update (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से इस बात का दावा किय है कि ईरान के साथ चल रहा तनाव जल्द खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि उनकी टीम लगातार इस दिशा में सही कदम उठा रही है और वार्ता सही दिशा में चल रही है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को यह समझ लेना चाहिए कि वह दुनिया में डर का माहौल ज्यादा देर तक अब कायम नहीं रख सकता। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कूटनीतिक सफलताओं का दावा करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ईरान के साथ चीजें अब सही रास्ते पर आ रही हैं।
मैंने अभी तक नौ युद्ध खत्म कराए
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान युद्धों को समाप्त करने की अपनी क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने अब तक आठ युद्ध सुलझाए हैं, वास्तव में नौ युद्ध खत्म किए हैं। अब ऐसा लग रहा है कि हम 10वां युद्ध भी खत्म कर सकते हैं।’ ट्रंप ने विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे लंबे संघर्ष को समाप्त करने की इच्छा जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इन दोनों देशों के बीच जारी भीषण युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। उनके इस बयान को वैश्विक राजनीति में अमेरिका की सक्रिय मध्यस्थता के रूप में देखा जा रहा है।
हमारे पास स्थिति पर काबू पाने के लिए बेहतरीन टीम
स्वास्थ्य के मोर्चे पर, राष्ट्रपति ने हंतावायरस को लेकर देश को आश्वस्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हंतावायरस के हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। ट्रंप ने कहा, ‘हमारे पास स्थिति पर काबू पाने के लिए बेहतरीन टीम है। विशेषज्ञ इस वायरस को बहुत अच्छी तरह जानते हैं।’ उन्होंने कोविड-19 से इसकी तुलना करते हुए बताया कि हंतावायरस उतनी आसानी से नहीं फैलता है। सरकार के विशेषज्ञ इस पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं ताकि किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर सबका बराबर अधिकार
ट्रंप ने कहा कि होर्मुज एक अहम और सुरक्षित समुद्री मार्ग है। अंतरराष्टÑीय कानूनों के तहत विश्व के सभी देशों का इसपर अधिकार है। ईरान ने पिछले करीब दो माह से ज्यादा समय से इस मार्ग को अवरुद्ध किया हुआ है जोकि अंतरराष्टीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के कारण पूरी दुनिया में जरूरी वस्तुओं की किल्लत हो गई है जोकि सही नहीं है।
ये भी पढ़ें : US Tariff Policy : अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद बदलेगी टैरिफ नीति

