Close Menu
    What's Hot

    डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा

    May 13, 2026

    युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

    May 13, 2026

    हरियाणा में कानूनगो 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

      May 13, 2026

      पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

      May 12, 2026

      हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, पॉक्सो केस में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

      May 12, 2026

      शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की

      May 12, 2026

      दिल्ली: वाटर फिल्टर मिस्त्री बनकर घरों में घुसा, महिला पर किया हमला, पुलिस कर रही है तलाश

      May 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे
    Breaking News

    युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Operation Sindoor : युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे
    Operation Sindoor : युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

    पूर्व सेनाध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया बड़ा खुलासा, कहा, भारतीय सेना जानती थी ऑपरेशन कब और कैसे खत्म करना है

    Operation Sindoor (द भारत ख़बर), मुंबई : पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने भारतीय सेना और सेना से जुड़े ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बात की है। नरवणे ने कहा कि मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया गया। मैं जवाब देता हूं कि युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है। युद्ध लड़ना आसान काम नहीं है। जब पाकिस्तान ने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा, तब भी हमारे पास पर्याप्त शक्ति थी और हम उसे और भी बुरी तरह हरा सकते थे। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हमने संयम दिखाया।

    सेना का राजनीतिक और सैन्य उद्देश्य स्पष्ट

    ऑपरेशन सिंदूर पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के इस अभियान का राजनीतिक-सैन्य उद्देश्य स्पष्ट था। भारत को अच्छी तरह पता था कि मई 2025 में चार दिनों तक चले इस संघर्ष को कब और कैसे समाप्त करना है। जनरल नरवणे दिसंबर 2019 से अप्रैल 2022 तक सेना प्रमुख रहे थे। मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने आॅपरेशन सिंदूर के माध्यम से उचित जवाब दिया। उन्होंने ने इसे “दंडात्मक, सटीक और आनुपातिक” आॅपरेशन बताया।

    भारत का संयम और वैश्विक पहचान

    पूर्व सेनाध्यक्ष ने सेना के शौर्य और पराक्रम के बीच संयम की अहमियत को भी रेखांकित किया। जनरल नरवणे ने कहा, हमारे द्वारा दिखाए गए संयम ने विश्व में हमारा कद बढ़ाया है। भारत को अब एक जिम्मेदार और स्थिर देश माना जाता है जो शांति की बात करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग करने से भी नहीं हिचकिचाता। यही अब हमारी पहचान है।

    भारतीय सेना ने इसलिए किया था ऑपरेशन सिंदूर

    ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। उस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारतीय सेना के इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए। इन हमलों में कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया। अभियान के विस्तार के साथ पड़ोसी देश की हवाई संपत्तियों को भी निशाना बनाया गया।

    ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Breaking News : सुरक्षा बलों ने पकड़े आतंकियों के मददगार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में कानूनगो 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा
    Next Article डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

      May 12, 2026

      हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, पॉक्सो केस में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

      May 12, 2026

      शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की

      May 12, 2026

      दिल्ली: वाटर फिल्टर मिस्त्री बनकर घरों में घुसा, महिला पर किया हमला, पुलिस कर रही है तलाश

      May 12, 2026

      देश में तय समय से चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून

      May 12, 2026

      लाखों छात्रों को बड़ा झटका! पेपर लीक के बाद रद्द हुई NEET 2026 परीक्षा

      May 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा

      By परवेश चौहानMay 13, 2026

      Rupee Fallen Again : डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा यह रुपये का अब…

      युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

      May 13, 2026

      हरियाणा में कानूनगो 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

      May 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.