Close Menu
    What's Hot

    ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस में दिशा पटानी ने दिए कातिलाना पोज

    June 28, 2026

    कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आॅपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम छिपाने का आरोप लगाया

    June 28, 2026

    दिशा पटानी ने दिखाई वेलकम टू जंगल की बीटीएस तस्वीरें

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आॅपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम छिपाने का आरोप लगाया

      June 28, 2026

      पीएम मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 28, 2026

      देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ मजबूती से बढ़ रहा : पीएम

      June 28, 2026

      जापान में 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप, जानी नुकसान नहीं

      June 28, 2026

      अमेरिका से अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का अभियान तेज

      June 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा
    दुनिया

    डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rupee Fallen Again : डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा
    Rupee Fallen Again : डॉलर के मुकाबले रुपया 95.50 पर पहुंचा

    यह रुपये का अब तक का निचला स्तर, आगे भी सुधार की नहीं है उम्मीद

    Rupee Fallen Again (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच जैसे-जैसे तनाव दोबारा से बढ़ रहा है। वैसे ही कच्चे तेल की कीमतें भी लगातार बढ़ रहीं हैं। इन वैश्विक हालात का सीधा असर भारतीय मुद्रा यानी रुपये पर पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। भारतीय रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 19 पैसे गिरकर 95.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। साल 2026 की शुरूआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था।

    इसलिए आई रुपये में गिरावट

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के साथ संघर्ष विराम यानी सीजफायर को कमजोर बताने से खाड़ी देशों में तनाव बढ़ गया है। युद्ध या संघर्ष की आशंका से निवेशक उभरते बाजारों (जैसे भारत) से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे हैं। वहीं ईरान संकट के कारण ग्लोबल मार्केट में सप्लाई में रुकावट आने का डर है। इसी वजह से ब्रेंट क्रूड आॅयल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। भारत अपनी जरूरत का लगभग 80% तेल आयात करता है, जिससे तेल महंगा होने पर डॉलर की मांग बढ़ जाती है और रुपया कमजोर होता है।

    शेयर बाजार पर पड़ा सीधा असर

    मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिन का कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले इसके बाद पूरा दिन ये दोनों गिरावट में ही काम करते रहे। जिसके बाद दिन का कारोबार बंद होने के समय सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ। ज्ञात रहे कि पिछले चार कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।

    सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी

    एक तरफ जहां रुपये की कमजोरी से शेयर बाजार धराशाही हो रहा है तो वहीं सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। मंगलवार को भी दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,500 रुपये बढ़कर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह सोमवार के बंद भाव 1,55,300 रुपये से करीब एक फीसदी अधिक है। चांदी की कीमतें भी 12,000 रुपये बढ़कर 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। चांदी में 4.53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जानकारों का कहना है कि रुपये और स्थिर धारणा से घरेलू बाजार में सोने को लाभ मिला।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना 15 सौ महंगा, चांदी 12 हजार रुपए चमकी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे
    Next Article फटे टायर पहनकर बना सोशल मीडिया का सुपरस्टार, Kalu Putik का स्वैग देख दंग रह गए लोग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

      June 28, 2026

      अभी हल नहीं होगा विश्व का तेल संकट

      June 27, 2026

      विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून

      June 27, 2026

      इस बात पर अटका भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

      June 26, 2026

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस में दिशा पटानी ने दिए कातिलाना पोज

      By श्वेता चौहानJune 28, 2026

      Disha Patani: ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस में दिशा पटानी ने दिए कातिलाना पोज दिल…

      कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आॅपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम छिपाने का आरोप लगाया

      June 28, 2026

      दिशा पटानी ने दिखाई वेलकम टू जंगल की बीटीएस तस्वीरें

      June 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.