मानुषी छिल्लर ने 2017 में जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब
Manushi Chillar, (द भारत ख़बर), मुंबई: फिल्मी दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने एक्टिंग डेब्यू करने से पहले बड़े ब्यूटी पेजेंट को भी जीता। ऐसी ही अभिनेत्रियों में एक नाम मानुषी छिल्लर का भी है. मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी का नाम काफी सुर्खियों में रहा था। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की, लेकिन अब तक उन्हें इस फील्ड में सफलता हासिल नहीं हो पाई है। उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सफल नहीं रही है।

आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही मानुषी छिल्लर
आज यानी 14 मई को मानुषी छिल्लर का बर्थडे है। वो अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने के पांच साल के बाद साल 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से अपने एक्टिंग सफर का आगाज किया था। बॉक्स आॅफिस इंडिया के अनुसार सम्राट पृथ्वीराज का बजट 200 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस पर सिर्फ 90 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। यानी ये पिक्चर बुरी तरह पिट गई थी।

विक्रांत मैसी के साथ एक फिल्म पर काम कर रही मानुषी
मानुषी डेब्यू के बाद द ग्रेट इंडियन फैमिली, बड़े मियां छोटे मियां और मालिक में भी दिखीं। हालांकि, इनमें से कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई। मानुषी चर्चा में कम ही रहती हैं, लेकिन वो लगातार प्रोजेक्ट कर रही हैं। पिछले साल अक्टूबर में वो दिलजीत दोसांझ के साथ कुफर म्यूजिक वीडियो में भी दिखी थीं। मानुषी पिछले कुछ समय से विक्रांत मैसी के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हैं।

फरवरी में नैनीताल में वो शूटिंग करते स्पॉट हुई थीं। मानुषी जिस फिल्म पर विक्रांत के साथ काम कर रही हैं, उसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म का टाइटल अनाउंस होना भी बाकी है। देखना होगा कि कब तक एक बार फिर से मानुषी बड़े पर्दे पर दिखती हैं।
ये भी पढ़ें: कान्स पहुंचीं आलिया भट्ट, सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस

