Close Menu
    What's Hot

    AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, BJP को ठहराया जिम्मेदार

    May 14, 2026

    दिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी नो एंट्री 2

    May 14, 2026

    भाजपा बोली- राहुल ने 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की, कांग्रेस का जवाब- पीएम ने जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भाजपा बोली- राहुल ने 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की, कांग्रेस का जवाब- पीएम ने जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई

      May 14, 2026

      पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष फोकस की ज़रूरत : जयशंकर

      May 14, 2026

      भारत समेत दुनिया पर मंडरा रहा ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा

      May 14, 2026

      हर रोज 8 किमी साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचते हैं नरेंद्र यादव

      May 14, 2026

      आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, यूपी में 96 की गई जान

      May 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, May 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, BJP को ठहराया जिम्मेदार
    पंजाब

    AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, BJP को ठहराया जिम्मेदार

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने मशहूर पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ के मैनेजर पर हुए कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। ‘आप’ ने कहा कि यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पंजाब के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

    कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कुछ ही दिन पहले भाजपा ने दिलजीत दोसांझ को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने सिरे से नकार दिया। इस इनकार के ठीक दो दिन बाद उनके मैनेजर के घर पर हमला होना और लॉरेंस बिश्नोई द्वारा इसकी जिम्मेदारी लेना महज संयोग नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा अब गैंगस्टरों का इस्तेमाल करके देश के बड़े सेलिब्रिटीज और कारोबारियों को डरा-धमका रही है।

    चीमा ने कहा कि जिस लॉरेंस बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, जहां भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि हाई-सिक्योरिटी जेल में बैठकर गैंगस्टर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। क्या यह बिना सरकारी संरक्षण के संभव है? भाजपा गैंगस्टरों की मदद से दूसरे राज्यों की शांति भंग करने की साजिश रच रही है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

    मंत्री ने आगे कहा कि इस घटना के बाद भाजपा की ‘पंजाब-विरोधी’ मानसिकता पूरी तरह बेनकाब हो गई है। भाजपा पंजाब के उन कलाकारों और हस्तियों को निशाना बना रही है जो उनके आगे झुकने को तैयार नहीं हैं। जिस तरह से सेलिब्रिटीज पर हमले हो रहे हैं, उससे साफ है कि भाजपा देश के लोकतंत्र और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही है। चीमा ने केंद्र सरकार और गुजरात प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जेलों से चल रहे इस खूनी खेल को तुरंत बंद किया जाए।

    वहीं, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर ने भी इस हमले की निंदा की। उन्होंने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “पहले भाजपा ने पंजाब के सबसे बड़े कलाकार को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की। जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो अचानक बिश्नोई गैंग ने उनके मैनेजर के घर पर हमला कर दिया। वही भाजपा सरकार गुजरात में लॉरेंस बिश्नोई को पूरी तरह सुरक्षा दे रही है। पंजाब बहुत कुछ देख चुका है। भाजपा का पंजाब-विरोधी चेहरा अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।”

    मंत्री बलजीत कौर ने लिखा, “टाइमलाइन सबके सामने है। भाजपा ने दिलजीत को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। दिलजीत ने साफ इनकार कर दिया। कुछ दिनों बाद दिलजीत के मैनेजर के घर के बाहर गोलियां चलती हैं और लॉरेंस गैंग इसकी जिम्मेदारी लेता है। दूसरी तरफ भाजपा सरकार लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात में बचाए बैठी है और उससे पूछताछ तक नहीं होने दे रही। पंजाबियों को डराने के लिए गैंगस्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा की यह पंजाब-विरोधी सोच सबके सामने बेनकाब हो चुकी है।”

    मंत्री रवजोत सिंह, हरभजन सिंह ईटीओ, हरदीप सिंह मुंडियां, लाल चंद कटारूचक, गुरमीत सिंह खुड्डियां और राज्य मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस हमले की निंदा की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी नो एंट्री 2
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में लंबे समय से लटके ओवरब्रिजों और राजमार्गों के कार्यों को पूरा करने का रास्ता हुआ आसान

      May 14, 2026

      ‘AAP’ मंत्री संजीव अरोड़ा ने हाईकोर्ट से ईडी की हिरासत से रिहा करने की अपील की…

      May 14, 2026

      मान सरकार का दावा- राज्य में खादों

      May 14, 2026

      बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में

      May 14, 2026

      पंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू

      May 13, 2026

      युवक को खंभे से बांधकर पीटा, फिर थाने के बाहर करवा…

      May 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, BJP को ठहराया जिम्मेदार

      By श्वेता चौहानMay 14, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने मशहूर पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ के मैनेजर पर हुए कायराना…

      दिलजीत के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी नो एंट्री 2

      May 14, 2026

      भाजपा बोली- राहुल ने 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की, कांग्रेस का जवाब- पीएम ने जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई

      May 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.