
टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी
MS Dhoni, (द भारत ख़बर), चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 के बीच धोनी चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई।
साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। आज सीएसके चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेगी।

कमांडोज से पूछा, फिट लग रहा हूं न
44 साल के धोनी ने यहां कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया। उनके साथ खाना खाया। उन्होंने कमांडोज से पूछा, फिट लग रहा हूं न। इस पर जवानों ने सहमति देते हुए कहा, पिछली बार जब आए थे, तब इससे भी फिट थे। तब धोनी ने कहा, जैसे-जैसे टाइम बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है।
पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं धोनी
एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी की। बाद में उनका बूट पॉलिश करते हुए फोटो भी सामने आया था।
ये भी पढ़ें: भारत-नॉर्वे दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी: मोदी
