Close Menu
    What's Hot

    मारपीट के बाद अचानक लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, अब इंग्लैंड में ठोकी धमाकेदार सेंचुरी | Sports

    July 22, 2026

    मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले का मुनाफा 48% बढ़ा, शेयर में बंपर तेजी, जानें शेयर होल्डर को कितना मिला

    July 22, 2026

    गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर नहीं दिया मौका, कुलदीप यादव ने उठाया बड़ा कदम, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे | Sports

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»Punjab News : पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
    पंजाब

    Punjab News : पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • 2027 की पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका
    • सीएम भगवंत मान ने सुरजीत सिंह रखड़ा, उनके परिवार और कई अन्य का ‘आप’ में किया स्वागत
    • बादल कभी दावा करते थे कि वे पंजाब पर 25 साल राज करेंगे, आज उनकी पार्टी में 25 लोग भी नहीं बचे: सीएम भगवंत सिंह मान

    Punjab News : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा शनिवार को समाना में एक जनसभा के दौरान औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। रखड़ा के परिवार के सदस्य और कई समर्थक भी उनके साथ ‘आप’ में शामिल हुए।

    रखड़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 16 मई का दिन पंजाब के राजनीतिक इतिहास में एक अहम दिन के रूप में याद रखा जाएगा, क्योंकि लोक सेवा को समर्पित एक साफ-सुथरे और सम्मानित छवि वाली शख्सियत ‘आप’ परिवार में शामिल हुई है। मान ने कहा कि रखड़ा के पास अपने कारोबार और निजी हितों को बढ़ाने के कई मौके थे, लेकिन उन्होंने आम लोगों की सेवा का रास्ता चुना।

    मुख्यमंत्री ने समूचे रखड़ा परिवार और उनके समर्थकों का ‘आप पंजाब परिवार’ में शामिल होने पर धन्यवाद किया और कहा कि कई बार नेताओं को निजी हितों से ऊपर उठकर प्रदेश, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भले के लिए काम करना पड़ता है।

    मान ने कहा कि सुरजीत सिंह रखड़ा ने बार-बार अकाली दल को अंदर से सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन पार्टी अपने रास्ते से भटक गई और गलत हाथों में चली गई। उन्होंने आगे कहा कि बेअदबी की घटनाओं में निभाई भूमिका और लोक-विरोधी राजनीति के कारण लोग पहले ही अकाली लीडरशिप को नकार चुके हैं।

    अकाली दल पर तीखा निशाना साधते हुए मान ने कहा कि कभी पंजाब पर 25 साल राज करने के दावे करने वाले नेताओं की पार्टी में आज 25 लोग भी नहीं बचे। उन्होंने कहा कि अकाली दल इतना कमजोर हो चुका है कि उनके लिए कमेटियां बनाना भी मुश्किल हो गया है।

    मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि पंजाब के पुनर्निर्माण और प्रशासन को मजबूत करने के लिए प्रदेश को अनुभवी और ईमानदार लोगों की जरूरत है। उन्होंने रखड़ा परिवार को एकता और मेहनत का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके अनुभव का पंजाब और पार्टी को बड़ा फायदा होगा।

    इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सुरजीत सिंह रखड़ा ने पार्टी में स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ लीडरशिप का धन्यवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिरोमणि अकाली दल छोड़ने का उनका फैसला सीधे तौर पर बेअदबी के मुद्दे और नए बने बेअदबी विरोधी कानून से जुड़ा हुआ है।

    रखड़ा ने बताया कि वे पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार समाना मोर्चे पर जाते रहे हैं, जहां गुरजीत सिंह खालसा बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर 400 फुट ऊंचे टावर पर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे दिल से महसूस करते थे कि ऐसा कानून बहुत जरूरी है।

    रखड़ा ने खुलासा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें कहा था कि यदि सरकार बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाती है, तो वे पार्टी का साथ दें। रखड़ा ने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि यदि ऐसा कानून पास हो गया तो उन्हें ‘आप’ में शामिल होने में कोई झिझक नहीं होगी।

    उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारें राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण कोई प्रभावशाली कानून बनाने में नाकाम रहीं, जबकि मान सरकार ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस पुरानी मांग को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि जब कानून पास हो गया, तो मुझे अपना वादा निभाना ही था।

    रखड़ा ने नहरी पानी के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और पंजाब को रेगिस्तान बनने से बचाने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने पंजाब के जल संसाधनों को सुरक्षित करने के लिए मान सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि नहरी पानी के बढ़ते उपयोग ने पंजाब की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत
    Next Article मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब में SIR के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी 
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया एलान

      July 22, 2026

      बलतेज पन्नू बोले-देश के युवा और किसान सड़कों पर, लेकिन भाजपा सरकार ने बातचीत के बजाय ज़ुल्म का सहारा लिया

      July 22, 2026

      मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

      July 22, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी

      July 22, 2026

      कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

      July 21, 2026

      Punjab News: ADC ने आठ ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द किए

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मारपीट के बाद अचानक लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, अब इंग्लैंड में ठोकी धमाकेदार सेंचुरी | Sports

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      बेन स्टोक्स ने संन्यास के बाद घरेलू क्रिकेट में खेली शतकीय पारी नई दिल्ली. न्यूजीलैंड…

      मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले का मुनाफा 48% बढ़ा, शेयर में बंपर तेजी, जानें शेयर होल्डर को कितना मिला

      July 22, 2026

      गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर नहीं दिया मौका, कुलदीप यादव ने उठाया बड़ा कदम, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे | Sports

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.