Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस, अंग्रेजों से भी नहीं डरी; आखिरी वक्त में जी गुमनामी की जिंदगी

    May 19, 2026

    भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

    May 19, 2026

    मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब में SIR के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी 

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

      May 19, 2026

      मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर, 12 लोगों की मौत

      May 18, 2026

      ममता सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की होगी जांच, सीएम शुभेंदु ने किया ऐलान

      May 18, 2026

      जमानत नियम है और जेल अपवाद, उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

      May 18, 2026

      भारतीय नौसेना को मिलेंगी 6 नई एआईपी सबमरीन

      May 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब में SIR के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी 
    पंजाब

    मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब में SIR के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी 

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • एसआईआर की आड़ में हम पंजाब में किसी विशेष पार्टी के समर्थकों के फर्जी वोट बनाने की इजाजत नहीं देंगे :  मान
    • • आप नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर के हर बूथ पर बी.एल.ओज़. के साथ मौजूद रहेंगे और अनियमितताओं को रोकेंगे: मुख्यमंत्री मान

    चंडीगढ़ : देश के कई राज्यों में मतदाता सूचियों में अनियमितताओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि आम आदमी पार्टी (आप) विशेष गहन संशोधन (एस.आई.आर.) प्रक्रिया के तहत पंजाब में किसी भी योग्य मतदाता का वोट नहीं हटाने देगी। किसी विशेष राजनीतिक पार्टी के लिए “फर्जी वोट” बनाने की किसी भी कोशिश के खिलाफ चेतावनी देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आप नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल अफसरों (बी.एल.ओज़.) के साथ तैनात रहेंगे, ताकि इस प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जा सके और अनियमितताओं को रोका जा सके।

    अन्य राज्यों से लाखों योग्य वोटों को हटाने और सत्यापन प्रक्रिया में अनियमितताओं संबंधी आई शिकायतों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग राज्य में ऐसी अनियमितताओं की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग (ई.सी.) से एस.आई.आर. प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा करने और जनता की आपत्तियों का निपटारा बिना देरी के करने की अपील की गई है।

    मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए, ताकि हर योग्य मतदाता बिना किसी डर या निर्विघ्न ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सके। पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल होंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब में कहीं भी कोई हेराफेरी न हो।”

    सीएम ने कहा, “विभिन्न राज्यों में योग्य वोटों को हटाने और फर्जी एंट्री करने बारे पैदा हुए खतरों के कारण नागरिकों के बीच चिंता पैदा हो गई है, जिसके कारण चुनाव आयोग के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ काम करना अनिवार्य हो गया है। लाखों योग्य वोटों को हटाने और सत्यापन प्रक्रिया में हेराफेरी बारे विभिन्न राज्यों से शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन पंजाब के लोग राज्य में ऐसे कृत्यों की इजाजत नहीं देंगे।”

    सीएम मान ने कहा, “अगर मतदाता सूचियों की सटीकता और चुनाव कराने वाली संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास कम होने लगे, तो लोकतंत्र की नींव खतरे में पड़ सकती है।” उन्होंने आगे कहा, “चुनाव आयोग को हर योग्य मतदाता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और राजनीतिक दलों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और बिना किसी देरी के समाधान करना चाहिए।”

    मतदाता सूचियों के संशोधन बारे ‘आप’ के स्टैंड को स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मृत व्यक्तियों या विदेशी नागरिकता प्राप्त करने के बाद स्थायी रूप से विदेश चले गए लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए जाने चाहिए, लेकिन पंजाब के किसी भी असली निवासी को किसी भी हालत में परेशान नहीं किया जाना चाहिए या उसके वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं करना चाहिए।”

    सीएम ने आगे बताया कि पंजाब में लगभग 83 प्रतिशत मतदाता मैपिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। उन्होंने नागरिकों से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की अपील की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुष्टि की, “चुनाव आयोग को सम्पूर्ण एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए और लोगों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का तुरंत एवं निष्पक्ष ढंग से निपटारा करना चाहिए।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News : पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
    Next Article भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      Punjab News : पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

      May 18, 2026

      पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड दौरे पर

      May 18, 2026

      नकली नोटों का गिरोह, 5.50 लाख के साथ चार गिरफ्तार

      May 18, 2026

      OP राणा ने रिश्वत मामले में अग्रिम ज़मानत मांगी, CBI को…

      May 18, 2026

      पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना 40 से 90 वर्ष से

      May 18, 2026

      AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता

      May 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस, अंग्रेजों से भी नहीं डरी; आखिरी वक्त में जी गुमनामी की जिंदगी

      By श्वेता चौहानMay 19, 2026

      First Educated Actress: बॉलीवुड की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस, अंग्रेजों से भी नहीं डरी; आखिरी वक्त…

      भारत की पहली बुलेट ट्रेन की फोटो आई सामने

      May 19, 2026

      मुख्यमंत्री मान बोले- पंजाब में SIR के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी 

      May 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.