Close Menu
    What's Hot

    बुंदेलखंड विश्व का सबसे गर्म इलाका, बांदा में आज भी तापमान 48 डिग्री रहने का अनुमान

    May 21, 2026

    हरियाणा में 24 साल बाद वोटर लिस्ट का बड़ा पुनरीक्षण अभियान, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

    May 21, 2026

    केजरीवाल बोले- पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘AAP’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बुंदेलखंड विश्व का सबसे गर्म इलाका, बांदा में आज भी तापमान 48 डिग्री रहने का अनुमान

      May 21, 2026

      बांदीपुरा जिले में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही, बाढ़ जैसे हालात

      May 21, 2026

      भारत ने यूएन में फिर पाकिस्तान को लगाई लताड़

      May 21, 2026

      भारत में 48 डिग्री का प्रहार, देश में दुनिया के 100 सबसे गर्म शहर

      May 21, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 5 दिन में हुए 60 लाख फॉलोअर्स

      May 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, May 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»केजरीवाल बोले- पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘AAP’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड
    पंजाब

    केजरीवाल बोले- पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘AAP’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    लुधियाना : पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी को रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी है। हमें जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है और आम आदमी पार्टी 2027 में अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

    उन्होंने कहा कि लोग फ्री बिजली, खेतों तक नहरी पानी, 10 लाख का सेहत बीमा और शानदार सड़कों जैसे कामों की खूब तारीफ कर रहे हैं। हर पिंड में खेल के मैदान समेत अन्य विकास कार्य हो रहे हैं और जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए भी मिलने लगेंगे। अब विपक्ष के पास सीएम भगवंत सिंह मान को गालियां देने के अलावा कोई मुद्द ही नहीं बचा है।

    मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के दो दिन के दौरे पर आया हूं। अगले दो दिन में भगवंत मान और पंजाब की सीनियर लीडरशिप के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें होंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। हम विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा करेंगे, क्योंकि चार साल सरकार चलाने के बाद आज पूरे पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी को लेकर बहुत पॉजिटिविटी है। आमतौर पर चार साल सरकार चलाने के बाद सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी होती है, लेकिन आज भगवंत सिंह मान सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी नहीं, बल्कि प्रो इनकंबेंसी है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग हमारे कामों की तारीफ कर रहे हैं। लोग बात कर रहे हैं कि बिजली फ्री कर दी गई है। नहरी खाल बनाकर खेतों तक पानी पहुंचा दिया गया है। पहले किसानों को रात में बिजली मिलती थी, अब दिन में बिजली आने लग गई है। 10-10 लाख रुपए का सेहत बीमा हो गया है। बहुत बड़े स्तर पर शानदार सड़कें बन रही हैं, हर गांव में प्लेग्राउंड बन रहे हैं और अब अगले कुछ दिनों में महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए आने वाले हैं। इतना सारा काम कभी किसी सरकार ने नहीं किया है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग बहुत खुश हैं और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष के लोग केवल गाली-गलौज करते हैं। वे भगवंत मान को केवल गालियां देते हैं। गालियों के अलावा उनके पास कुछ नहीं है। इसलिए मैं समझता हूं कि आने वाले चुनाव में हम बहुत अच्छा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचिलचिलाती गर्मी को मात दे रही ये एक्ट्रेस, थाइलैंड से शेयर की तस्वीरें
    Next Article हरियाणा में 24 साल बाद वोटर लिस्ट का बड़ा पुनरीक्षण अभियान, घर-घर जाकर होगा सत्यापन
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत सिंह मान बोले- हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो

      May 21, 2026

      पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया

      May 21, 2026

      विश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

      May 21, 2026

      PUNBUS, PRTC और रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन

      May 20, 2026

      Punjab News: पंजाबी गायक की हत्या के मामले में प्रेमी के पिता और दो दोस्त गिरफ्तार

      May 20, 2026

      काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी

      May 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बुंदेलखंड विश्व का सबसे गर्म इलाका, बांदा में आज भी तापमान 48 डिग्री रहने का अनुमान

      By अंकित कुमारMay 21, 2026

      UP Weather: बुंदेलखंड विश्व का सबसे गर्म, बांदा में आज भी पारा 48 रहने का…

      हरियाणा में 24 साल बाद वोटर लिस्ट का बड़ा पुनरीक्षण अभियान, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

      May 21, 2026

      केजरीवाल बोले- पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘AAP’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड

      May 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.