Close Menu
    What's Hot

    भारत दौरे पर अमेरिका के सचिव मार्को रूबियो, कोलकाता से दिल्ली रवाना

    May 23, 2026

    AAP ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के

    May 23, 2026

    पवन सिंह-आस्था सिंह के रोमांस ने लगाई आग, ‘दिल लेके भाग जाइबे’ हुआ वायरल

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत दौरे पर अमेरिका के सचिव मार्को रूबियो, कोलकाता से दिल्ली रवाना

      May 23, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने 51,000 से ज़्यादा युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

      May 23, 2026

      महंगाई ने पकड़ी रफ्तार! पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े 

      May 23, 2026

      एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा का पति समर्थ गिरफ्तार

      May 23, 2026

      अवैध बांग्लादेशियों को सीधे बीएसएफ को सौंपेंगे: शुभेंदु

      May 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»AAP ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के
    पंजाब

    AAP ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • सचिवालय, विधानसभा और श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
    • कुलदीप धालीवाल बोले- पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े थे तार, ईमेल और व्हाट्सएप के ज़रिए बम धमाकों की धमकी देता था

    अमृतसर : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और पश्चिम बंगाल से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की।

    शुक्रवार को अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार शुरू से ही वादा करती रही है कि आतंक फैलाने, फायरिंग करने, धमाके करने या किसी भी तरह से राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    उन्होंने बताया कि आज के दौर में साइबर आतंकवाद एक नई बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां दी जाती रही हैं। इस चुनौती का बहादुरी से सामना करते हुए अमृतसर पुलिस के बहादुर जवानों ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

    धालीवाल ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति 30 साल का युवक है, जिसके पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों और राज्यों से संपर्क थे। यह व्यक्ति एक बड़े गैंग का हिस्सा था, जो ईमेल और व्हाट्सएप ग्रुप के ज़रिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आतंक फैलाता रहा। यह वही व्यक्ति है जिसने पंजाब सचिवालय, विधानसभा और श्री दरबार साहिब को उड़ाने की धमकी दी थी।

    धालीवाल ने साफ कहा कि साइबर आतंकवाद को कंट्रोल करना आम आतंकवाद से कहीं ज़्यादा मुश्किल काम है, क्योंकि अमेरिका, कनाडा या किसी भी देश में बैठा कोई भी व्यक्ति साइबर माध्यम से धमकियां दे सकता है। इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने इस चुनौती में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने पंजाब और अमृतसर के लोगों को मैसेज दिया कि घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप सरकार हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान का ज़िक्र करते हुए धालीवाल ने कहा कि मान सरकार ने बड़े-बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जो पिछली किसी सरकार के समय में नहीं हुआ। उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब की 332 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को मॉडर्न एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी और हथियार देने की भी अपील की, जो अब तक नहीं दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपवन सिंह-आस्था सिंह के रोमांस ने लगाई आग, ‘दिल लेके भाग जाइबे’ हुआ वायरल
    Next Article भारत दौरे पर अमेरिका के सचिव मार्को रूबियो, कोलकाता से दिल्ली रवाना
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- केंद्र सरकार आरबीआई का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे

      May 23, 2026

      भीषण गर्मी के मद्देनज़र स्कूलों और सरकारी दफ़्तरों के समय…

      May 22, 2026

      10 करोड़ की सरकारी ज़मीन मुक्त होने तक नंगे पैर रहेंगे…

      May 22, 2026

      मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 62 वर्षीय मरीज़ को मिला जीवनरक्षक इलाज, जब ब्लड शुगर पहुँचा 550 तक

      May 22, 2026

      पंजाबियों को किसी भाजपा नेता से देशभक्ति के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं: बलतेज पन्नू

      May 22, 2026

      पंजाब सरकार से बातचीत के बाद सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल : हरपाल चीमा

      May 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत दौरे पर अमेरिका के सचिव मार्को रूबियो, कोलकाता से दिल्ली रवाना

      By अंकित कुमारMay 23, 2026

      Marco Rubio India Visit: भारत दौरे पर अमेरिका के सचिव मार्को रूबियो, कोलकाता से दिल्ली…

      AAP ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के

      May 23, 2026

      पवन सिंह-आस्था सिंह के रोमांस ने लगाई आग, ‘दिल लेके भाग जाइबे’ हुआ वायरल

      May 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.