Close Menu
    What's Hot

    अंतिम चरण में अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर का अहम समझौता

    May 24, 2026

    जब पीली साड़ी पहन सुहागिन की तरह पहली बार कान्स पहुंचीं ऐश्वर्या राय

    May 24, 2026

    पारंपरिक रस्मों और रॉयल लुक के साथ हुआ करिश्मा तन्ना का बेबी शॉवर

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अंतिम चरण में अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर का अहम समझौता

      May 24, 2026

      होर्मुज में पिछली स्थिति लौटने का ट्रंप का दावा खारिज, तेहरान का ही रहेगा नियंत्रण

      May 24, 2026

      बलूचिस्तान के क्वेटा में आर्मी टेन पर हमला, 24 सैनिकों समेत 25 लोगों की मौत

      May 24, 2026

      चीन की कोयला खदान भीषण विस्फोट, 90 लोगों की जान गई

      May 24, 2026

      एक्ट्रेस ट्विशा का पति 7 दिन के रिमांड पर, कोर्ट ने पासपोर्ट भी जब्त करने का आदेश दिया

      May 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»होर्मुज में पिछली स्थिति लौटने का ट्रंप का दावा खारिज, तेहरान का ही रहेगा नियंत्रण
    Breaking News

    होर्मुज में पिछली स्थिति लौटने का ट्रंप का दावा खारिज, तेहरान का ही रहेगा नियंत्रण

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Iran News
    Iran News: होर्मुज में पिछली स्थिति लौटने का ट्रंप का दावा खारिज, तेहरान का ही रहेगा नियंत्रण

    Iran News, (द भारत ख़बर), तेहरान: ईरान ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि एक प्रस्तावित समझौते के तहत स्ट्रेट आफ होर्मुज अपनी पिछली स्थिति में लौट आएगा। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘फार्स न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि तेहरान इस पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान केवल इस बात पर सहमत हुआ है कि वहां से गुजरने वाले जहाजों की संख्या युद्ध-पूर्व के स्तर पर लौट आए, लेकिन इसका किसी भी तरह से यह मतलब नहीं है कि वहां पहले की तरह ‘मुक्त आवाजाही’ फिर से शुरू हो जाएगी जैसा कि संघर्ष से पहले हुआ करता था।

    परमाणु कार्यक्रम : ईरान की ओर से नहीं कोई प्रतिबद्धता

    ईरानी मीडिया ने कहा कि स्ट्रेट आॅफ होर्मुज का प्रबंधन—जिसमें जहाजों के मार्ग, गुजरने का समय और परमिट जारी करना शामिल है—पूरी तरह से ईरान के अधिकार क्षेत्र में ही रहेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भले ही ट्रंप ने पहले यह घोषणा की थी कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत किसी भी समझौते के लिए मुख्य और अनिवार्य शर्तों में से एक होगी, लेकिन ईरान की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई गई है और न ही परमाणु मुद्दे पर कोई चर्चा की गई है।

    मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए होते हैं ट्रंप के ट्वीट 

    फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान को भेजे गए कई संदेशों में यह स्वीकार किया है कि ट्रंप के ट्वीट मुख्य रूप से प्रचार के उद्देश्य से और अमेरिका के भीतर मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए होते हैं और उन्होंने यह सलाह दी है कि इन बयानों पर कोई ध्यान न दिया जाए। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता से जुड़े प्रयासों के संबंध में कई देशों के नेताओं के साथ चर्चा कर रहा है जिसमें ईरान और स्ट्रेट आॅफ होर्मुज से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं।

    जानिए ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट में क्या कहा

    रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, मैं व्हाइट हाउस के ओवल आॅफिस में हंू, जहां अभी-अभी हमारी सऊदी अरब के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान, कतर के अमीर तमीम बिन हमद बिन खलीफा अल थानी, प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी और मंत्री अली अल-थवादी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर अहमद शाह, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ एक बहुत अच्छी बातचीत हुई। यह बातचीत इस्लामिक रिपब्लिक आॅफ ईरान और ‘शांति’ से जुड़े एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) से संबंधित सभी मामलों के बारे में थी।

    काफी हद तक तय हो चुका है एक समझौता

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि एक समझौता काफी हद तक तय हो चुका है, जिसे अब अमेरिका, ईरान और इस चर्चा में शामिल अन्य देशों के बीच अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इसके अलावा, मेरी इजराइल के प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू के साथ भी बातचीत हुई, जो कि बहुत अच्छी रही। इस समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर अभी चर्चा चल रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, समझौते के कई अन्य बिंदुओं के अलावा, ‘होर्मूज जलडमरूमध्य’ को भी खोल दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : US-Iran War Updates: अंतिम चरण में यूएस-ईरान में 60 दिवसीय सीजफायर डील

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबलूचिस्तान के क्वेटा में आर्मी टेन पर हमला, 24 सैनिकों समेत 25 लोगों की मौत
    Next Article पारंपरिक रस्मों और रॉयल लुक के साथ हुआ करिश्मा तन्ना का बेबी शॉवर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अंतिम चरण में अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर का अहम समझौता

      May 24, 2026

      बलूचिस्तान के क्वेटा में आर्मी टेन पर हमला, 24 सैनिकों समेत 25 लोगों की मौत

      May 24, 2026

      चीन की कोयला खदान भीषण विस्फोट, 90 लोगों की जान गई

      May 24, 2026

      एक्ट्रेस ट्विशा का पति 7 दिन के रिमांड पर, कोर्ट ने पासपोर्ट भी जब्त करने का आदेश दिया

      May 24, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप, सरकार ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कराया, वेबसाइट बंद की

      May 23, 2026

      ईरान जंग के चलते 27 देशों ने वर्ल्ड बैंक से कर्ज मांगा

      May 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अंतिम चरण में अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर का अहम समझौता

      By अंकित कुमारMay 24, 2026

      US-Iran War Updates: अंतिम चरण में अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर का अहम…

      जब पीली साड़ी पहन सुहागिन की तरह पहली बार कान्स पहुंचीं ऐश्वर्या राय

      May 24, 2026

      पारंपरिक रस्मों और रॉयल लुक के साथ हुआ करिश्मा तन्ना का बेबी शॉवर

      May 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.