एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत नायडू की मां ने पीएम मोदी को पौधा किया गिफ्ट
PM Modi Meets Ram Mohan Naidu Family, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केंद्रीय सिविल एविशन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। नायडू परिवार संग दिल्ली में सेवा तीर्थ भवन पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान पीएम ने नायडू के दोनों बच्चों को दुलार किया। पीएम ने बेटे को गोद में उठाया फिर टेबल पर खड़ा कर दिया। इसके बाद नायडू की बेटी मोदी के पास पहुंची तो पीएम ने उससे एक कॉपी ली और उसमें कुछ लिखकर हाथ में थमा दी। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत नायडू की मां ने मोदी को पौधा भी गिफ्ट किया।
मोदी कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री
राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से टीडीपी सांसद हैं। इसके साथ ही टीडीप्ी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी हैं। नायडू पिछले तीन बार से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं। जून 2024 में उन्हें केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र 36 साल थी। केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले वह देश के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं।
15 दिन में आंध्र प्रदेश के तीन बड़े नेताओं से पीएम की मुलाकात
पिछले 15 दिनों में पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के तीन बड़े नेताओं से उनके परिवार संग मुलाकात की है। इससे पहले पीएम 10 मई को जब हैदराबाद के दौर पर थे। तब वे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण के घर गए थे और परिवार से मिले थे।
ये भी पढ़ें: क्वेटा में आर्मी ट्रेन पर हमला, 24 सैनिकों समेत 25 लोगों की मौत

